26 APRFRIDAY2024 12:24:51 PM
Life Style

आइब्रो की शेप खोलती है आपकी पर्सनैलिटी का राज

  • Updated: 05 Jul, 2017 12:23 PM
आइब्रो की शेप खोलती है आपकी पर्सनैलिटी का राज

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- चेहरे की खूबसूरती में आंखें सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। आंखों की सुंदरता भी आइब्रो के बिना अधूरी सी है। औरतें पार्लर जाकर अलग-अलग तरह से अपनी आंखों की शेप बनवाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइब्रो की शेप का अपकी पर्सनेलिटी पर भी असर पड़ता है। अलग-अलग शेप की भौहों वाले इंसान का स्वभाल भी अलग होचा है। 

1. सीधी आइब्रो

PunjabKesari

इस तरह की आइब्रो शेप वाले व्यक्ति जिंदगी में साकारात्मक सोच रखते हैं। हर काम को बड़े उत्साह से करते हैं और प्यार के मामले में भी जल्दी इजहार करने से नहीं हिचकिचाते। 

2. गोल और धनुष आइब्रो
गोल और धनुष आकार के आईब्रो वाले व्यक्ति बहुत मेहनती होते हैं। यह प्रबंधन में बहुत अच्छे होते हैं। इसके साथ ही दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं। प्यार के मामले में इनकी सोच जरा धीमी होती है लेकिन एडवेंचर इनको बहुत पसंद होता है। 

3. हल्की घुमावदार आइब्रो
हसमुख स्वभाव के कारण यह लोग दोस्ती करने के मामले में बहुत आगे होते हैं। इनकी सोच भी बिंदास होती है। 

4. घनी आइब्रो
इस तरह की आइब्रो शेप वाले व्यक्ति बहुत मेहनती होते हैं। यह अपनी जिंदगी में बड़े लक्ष्य को सामने रख कर आगे बढ़ते हैं।  

5. गहरी और आपस में जुड़ी आइब्रो

PunjabKesari

यह लोग बहुत जिद्दी होते हैं। अपनी मेहनत से जिंदगी में हर तरह की सुख-सुविधाएं आसानी से हासिल कर लेते हैं। 

6. पतली आइब्रो

PunjabKesari

यह लोग सोच-विचार में रहते हैं। इनको जिंदगी में जरूरी फैलसे लेने में दिक्कत आती है। 
 

Related News