27 APRSATURDAY2024 1:30:15 AM
Life Style

संबंध बनाने से पहले न खाएं ये फूड्स क्योंकि...

  • Updated: 28 Apr, 2017 12:55 PM
संबंध बनाने से पहले न खाएं ये फूड्स क्योंकि...

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): कहते है कि किसी चीज को लेकर अधूरी जानकारी, कई तरह की दिक्कतों में डाल सकती है इसलिए किसी काम की शुरूआत करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। ऐसे ही शारीरिक संबंध को लेकर पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि बाद में किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़ें। अक्सर देखा जाता है कि लोग संबंध बनाने पहले अपना पेट इतना भर लेते है, जिससे बाद में तकलीफ होती है। ऐसे ही कुछ कपल्स संबंध बनाने से पहले कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते है, जिनको खाना नहीं चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे रोमांटिक पलों के दौरान दूरी बनाना ही बेहतर होगा। 
 

1.पेपरमिंट

कुछ लड़के सैक्स करने से पहले पेपरमिंट का सेवन करते है क्योंकि इससे सांसों की बदबू दूर होती है और फ्रैशनस आती है लेकिन एक शोध के अनुसार पेपरमिंट में मेंथॉल मौजूद होती है, जो सैक्स पॉवर को कम करती है। 

2.बींस

वैसे तो बींस का सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह शरीर को फाइबर और प्रोटीन देती है। इसके अलावा बींस में शुगर की एक ऐसी किस्म होती है, जो पाचन तंत्र पर असर डालती है। इसलिए बेहतर है कि संबंध बनाने से पहले इससे दूरी बनाएं रखें। 

3.लाल मांस

रात के समय रैड मिट खाना लोग प्रपैक्ट समझते है लेकिन रैड में काफी हैवी आहार है, जिसे पचाने में काफी समय लगता है। पेट भारी लगने लगता है और नींद आने लगती है। 

4. हल्दी

हल्दी जहां हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, वहीं यह प्यार के हसीन पलों को भंग करने का काम करती है। संबंध बनाने से पहले हल्दी के सेवन से बचें क्योंकि इसके सेवन से बदन से अजीब सी स्मैद आती है।  

5.चीज

चीज तेज गंध और चिपका होता है, जो हैल्दी आहार में शामिल होता है। यह प्यार को पलो में रूकावट बन सकता है इसलिए इसका सेवन रात के समय न करें। 
 

Related News