26 APRFRIDAY2024 3:00:56 PM
Life Style

कोई कंफ्यूजन है तो शादी से पहले अपनी Gynac से पूछ लें ये सवाल

  • Updated: 16 Apr, 2018 06:17 PM
कोई कंफ्यूजन है तो शादी से पहले अपनी Gynac से पूछ लें ये सवाल

शादी की जितनी खुशी लड़कियों को होती है उतनी ही उसे कुछ बातों को लेकर घबराहट भी रहती है। अपने परिवार को छोड़कर किसी और घर में रहना, ससुराल में अपनी जगह बनाना आसान काम नहीं है लेकिन इसके अलावा भी ऐसी बहुत सी बातें हैं जो  लड़कियों पर परेशान करती हैं। आजकल जमाना चाहे कितना भी मॉडर्न हो गया हो लेकिन फिर भी सुहागरात को लेकर लड़कियों के मन में कुछ उलझने और सवाल होते हैं, जिसे वह किसी से पूछने से कतराती है। उनके इन सवालों का जवाब गायनाकोलॉजिस्ट (gynecologist) से पूछ लेना चाहिए। 


1. क्या शादी की पहली रात intercourse के समय होगा दर्द?
हां लेकिन यह पार्टनर के ऊपर निर्भर करता है कि वह आपकी किस तरह से कंफर्टेबल रखेगा। 
 

2. क्या संबंध बनाते समय पहली बार होती है bleeding? 
हर किसी की बॉडी अलग होती है। यह जरूरी नहीं कि अगर आपकी सहेली को ब्लीडिंग हुई थी तो आपका भी होगी। किशोरावस्था के दौरान स्पोर्टस या फिर साइकलिंग करते समय कुछ लड़कियों का हेमेन ब्रेक हो जाता है। जिससे यौन संबंध बनाते समय ब्लीडिंग नहीं होती। 
 

3. अगर मैं या मेरे पार्टनर ने शादी से पहले किसी के साथ संबंध बनाएं हैं तो कैसी प्रतिक्रिया होगी? 
हर किसी का अतीत होता है लेकिन अगर आप या पार्टनर पहले से ही किसी से संबंध बना चुके हैं तो भविष्य में इसके लिए सावधान रहना जरूरी है। 
 

4. मेरे पीरियड्स हनीमून के दिन आ जाएं तो क्या करूं?
इसके लिए गायनाकोलॉजिस्ट से मिलकर दवाइयों खाने की सलाह ली जा सकती है। जिससे पीरियड्स लेट किए जा सकते हैं लेकिन इसके लिए डॉक्टर से पहले मिलना जरूरी है। 
 

5. शारीरिक संबंध बनाने के बाद किस तरीके से खुद की स्वच्छता रखी जा सकती है?
शादी के बाद खुद को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। प्राइवेट पार्ट की गंदगी से पार्टनर को भी इंफैक्शन होने का डर रहता है। इसके लिए प्राइवेट पार्ट को अच्छे से धोएं, साफ करें और सूखाएं और अनचाहे बालों को समय-समय पर साफ करते रहना जरूरी है। 
 

6. बर्थ कंट्रोल के लिए कौन-सा तरीका है बैस्ट?
मार्किट में कंडोम,पिल्स आदि इस तरह का बहुत मैटीरियल आसानी से मिल जाता है लेकिन डॉक्टरी सलाह से आप कोई भी तरीका अपना सकते हैं। जिससे सेहत को नुकसान भी न हो। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News