27 APRSATURDAY2024 2:50:45 AM
Nari

बिकनी साइड के कालेपन को दूर करने के पक्के उपाय(Pics)

  • Updated: 23 Aug, 2016 02:22 PM
बिकनी साइड के कालेपन को दूर करने के पक्के उपाय(Pics)
बिकनी लाइन यानि प्राइवेट पार्ट के नजदीक कालापन महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। कई बार कुछ स्पोर्टस वुमैन या फिर तैराकी करने वाली महिलाओं को इस तरह की परेशानी की सामना आम करना पडता है। इसके कई कारण हो सकते है। बिकनी लाइन पर पसीना आना, अच्छे से सफाई ना करना या फिर किसी क्रीम या परफ्यूम का इस्तेमाल करने से भी त्वचा काली हो जाती है। इसके कारण कई बार आपको कपड़ो से भी समझोता करना पड़ता है ताकि शर्मिदगी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए कुछ घरेलू उपायों से बिकिनी लाइन की काले दागों को दूर किया जा सकता है।
 
 
 बिकनी लाइन के गहरेपन को दूर करने के लिए घर का उपचार 
 
 
1. जैतून का तेल 
 
 
रात को जैतून के तेल के साथ बिकनी लाइन की मालिश करें। इससे गहरी लाइने हल्की भी हो जाएगी और यह तेल झुर्रियों को भी कम कर देता है। जैतून का तेल पसीने के कारण बनने वाले एपिडर्मिस चकत्ते को भी रोकता है। 
 
 
2.  हल्दी का लेप 
 
 
हल्दी काले धब्बे को हल्का करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए 1 चम्मच हल्दी पाऊडर में 2 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच दही मिक्स करके पैक तैयार करें। इसे 10-15 मिनट के लिए बिकनी लाइन पर लगाएं और पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करें।
 
3. टमाटर 
 
प्राइवेट पार्ट लाइन शरीर की बाकी त्वचा के हिसाब से काली या सांवली है तो टमाटर का पेस्ट बनाकर काले धब्बों पर रगडें और 20 मिनट के लिए रहने दें और पानी से धो लें। इसे हर रोज इस्तेमाल करें।
 
 
4. पपीता 
 
 
पपीता काली त्वचा का कालापन हटाने में बहुत फायदेमंद है। एक पके हुए पपीता के भीतरी भाग को काली त्वचा पर रगड़ें और 20-25 मिनट तक रहने दें और धो लें।
 
5. पुदीना के पत्ते
 
 
पुदीने के पत्तों को क्रीम में मिलाकर लगाने से परिणाम बेहतर आता है।
 
 
6. बादाम 
 
 
अंडरआर्मस या फिर बिकनी लाइन का कालापन दूर करने में बादाम भी असरदार उपाय है। बादाम को भिगोकर इसे दूध में मिला कर पेस्ट बनाएं। अब इसे काली त्वचा पर रात भर लगा रहने दें और सुबह साफ कर लें। इसका हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
 
 
7. चीनी, शहद और नींबू का रस 
 
 
शहद,नींबू का रस और चीनी मिलाकर सक्रब तैयार करके काली त्वचा पर रगडें और 10 मिनट के लिए छोड दें।
 
 
8.  बादाम का तेल, दूध, नींबू का रस और शहद 
 
 
बादाम का तेल, दूध,नींबू और शहद मिलाकर पैक करके बिकनी लाइन पर लगाएं। यह पैक त्वचा को पोषण भी देता है और दाग धब्बे भी दूर करता है।
 
 
9. एलोवेरा जेल
 
एलोवेरा जेल किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए बहुत फायदेमंद है। हर रोज बिकनी लाइन के गहरे धब्बों पर इस्तेमाल करें।
 
 
10. बेकिंग सोडा 
 
 
प्राइवेट पार्ट के आस-पास की काली त्वचा को दूर करने के लिए  1 चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिक्स करके काली त्वचा पर 5 मिनट तक रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार प्रयोग करें।
 
 

Related News