28 APRSUNDAY2024 11:51:30 PM
relationship

क्यूट से लड़के को देखकर क्या सोचती हैं लड़कियां? (Pics)

  • Updated: 10 Sep, 2016 12:12 PM
क्यूट से लड़के को देखकर क्या सोचती हैं लड़कियां? (Pics)

कॉलेज टाइम लड़के लड़कियों में कुछ अलग सा पागलपन देखने को मिलता हैं। वैसे यह क्रेजीपन ज्यादातर लड़कियों में देखा जाता है। अगर हम अपने कॉलेज टाइम के बारे में सोचे तो बहुत सी एेसी बातें है, जिन्हें याद करके हमारे फेस पर अपने आप एक स्माइल आ जाती हैं। जैसे कि किसी क्यूट लड़के को देखकर लड़कियों का इम्प्रैशन। क्या आप जानते हैं कि कोई भी लड़की जब किसी क्यूट से लड़के को देखती है तो वो क्या करती या सोचती है? अगर नहीं तो जरा नीचे पढ़ लीजिए, आपको सब पता चल जाएगा। 

 
 
1. कॉलेज में अगर कोई लड़की किसी क्यूट लड़के को देख लें तो सबसे पहले उसके मन में ख्याल आता है कि यार कितना क्यूट है।
 
 
2. अगर इसी बीच लड़की को किसी और लड़की(फ्रेंड) का कॉल आ जाए तो कहती है कि क्या सही टाइम पर कॉल किया है यार? बड़ा ही क्यूट लड़का कॉलेज में आया है।
 
 
3. घर जाकर लड़की उस लड़के को सोशल साइट पर ढूढ़ती है, जब उसका प्रोफाइल मिल जाएं तो उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती है। उसकी प्रोफाइल चेक करती सोचती है कि कितना स्माट है? आई थिंक मुझे इससे प्यार हो गया है।
 
 
4. अगले दिन जब लड़का दिखें तो अपनी फ्रेंड से पूछती है कि यार मैं अच्छी लग रही हूं ना, अपना मेकअप सेट करती है जैसे कि लड़का उन्हीं के पास आ रहा हो।
 
 
5. इसके अलावा कहीं बाहर कॉफी शॉप पर लड़का किसी और लड़की के साथ दिख जाएं तो कहती है कि ये किसी और लड़की के साथ कैसे जा सकता है? लड़के को किसी और के साथ देखकर जलती है।

Related News