12 SEPTHURSDAY2024 7:24:59 PM
Nari

Prince ने Yuvika के लिए अरेंज की Baby Shower Party, मैचिंग कपड़ों में प्यारा लगा कपल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 Aug, 2024 02:33 PM
Prince ने Yuvika के लिए अरेंज की Baby Shower Party, मैचिंग कपड़ों में प्यारा लगा कपल

नारी डेस्क: बी-टाउन में जल्दी ही एक और नन्हा बेबी आने वाला है। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले है। कल युविका की गोद भराई यानी बेबी शॉवर सेलिब्रेशन थी। दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे थे। ये कपल बिग बॉस 8 में मिला था और वही से दोनों प्यार में पड़े थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों का प्यार देख Users भी काफ़ी इक्सायटेड है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक ने लिखा-यकीन नही होता इनका प्यार बिग बॉस से शुरू हुआ और यहां तक पहुँच गया। wow

एक ने लिखा-अल्लाह आपकी ज़िंदगी में हर तरह की ख़ुशी और समृद्धि रखे। congratulations

एक यूजर ने लिखा- टचवुड, guys आप दोनों बिग बॉस से प्यार कर, कितना दूर आ गये।

यूज़र्स उन्हें Nice Couple, Nice Moment, Cutie couple जैसे कई comment कर रहे हैं। 


प्रिंस ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी युविका के लिए एक शानदार गोद भराई फंक्शन अरेंज किया। प्रिंस इतने इक्सायटेड थे कि कभी बीवी के गाल तो कभी बेबी बंप व फ़ोरहेड पर किस करते दिखे ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

7 अगस्त, 2024 को युविका की गोद भराई की रस्म में उन्होंने एक खूबसूरत सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। इसमें ऑफ-शोल्डर स्लीव्स के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। 

ड्रेस की पीछे एक बड़ा सा बो लगा था। युविका की ड्रेस में गुलाबी रंग का बो था, जबकि प्रिंस ने सफेद पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट पहने थे। युविका के कर्ली हेयर और मेकअप ने उनकी लुक को और भी निखार दिया था।

 युविका का प्यारा सा बच्चा यानी पेट डॉग गोगो उनसे चिपका हुआ था और बहुत प्यारा लग रहा था। बेबी शॉवर पार्टी की डेकोरेशन बहुत ही शानदार थी। बेबी शॉवर बैश में निशा रावल, संभावना सेठ, रफ्तार और कई अन्य स्टार्स शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


बता दें कि कपल शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बन रहा है। कुछ महीनों पहले प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था. उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा कि, 'सभी को नमस्कार, मुझे नहीं पता कि मैं अभी अपनी फीलिंग्स कैसे जाहिर करूं क्योंकि हम बहुत खुश हैं और साथ ही घबराए हुए भी हैं, भगवान के आभारी हैं और माता-पिता बनने के लिए बहुत एक्साइटेड भी हैं।' 

 

 

 

 

 

 

Related News