29 APRMONDAY2024 4:44:12 AM
Nari

टेस्टी और स्पाइसी Jhatpat Paneer

  • Updated: 22 Sep, 2017 11:41 AM

पनीर खाने के शौकीन तो तकरीबन सभी लाेग होते हैं। अगर घर में मेहमान आने वाले हो, तो खासताैर पर पनीर की सब्जी बनाई जाती है। तो क्यों न इस बार डिनर में Jhatpat Paneer बनाया जाए। आइए जानते है इसे बनाने की रैसिपी।

सामग्री:-
तेल - 1 चम्मच
अजवाइन- 1/2 चम्मच
लहसुन - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
कैचअप - 3 चम्मच
चिली सॉस - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पीनट बटर - 2 चम्मच
पनीर - 500 ग्राम
सरसों का पेस्ट - 1 चम्मच

विधिः-
1. एक बड़ी कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1/2 चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच लहसुन, 1 चम्मच हरी मिर्च डालकर 3 से 5 मिनट के लिए भूनें, जब तक कि यह सुनहरा भूरा न हाे जाए।

2. फिर इसमें 3 चम्मच कैचअप और 2 चम्मच चिली सॉस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

3. अब 1/4 चम्मच लाल मिर्च, 1/4 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

4. इसके बाद 2 चम्मच पीनट बटर डालकर मिलाएं।

5. फिर 500 ग्राम पनीर काे इसमें अच्छे से मिक्स करें।

6. अब 1 चम्मच सरसों का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं।

7. अापका झटपट पनीर तैयार है। इसे गर्मा-गर्म परोसें।

Related News