21 MAYTUESDAY2024 10:00:02 PM
Nari

48 साल के ऋतिक ने दिखाई 6 पैक एब्स, फिटनेस के आगे फीके पड़ जाएंगे यंग एक्टर्स

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Jan, 2023 06:38 PM
48 साल के ऋतिक ने दिखाई 6 पैक एब्स, फिटनेस के आगे फीके पड़ जाएंगे यंग एक्टर्स

जब भी सबसे फिट एक्टर्स की बात आती है तो ऋतिक रोशन का नाम सबसे पहले आता है। वो अक्सर फैंस के साथ अपनी फिटनेस टिप्स  शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने टोन्ड बॉडी शेयर कर अपनी फिटनेस की एक झलक दिखाई है, जिसे देख लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

PunjabKesari
ऋतिक ने वर्ष 2023 की शुरुआत करते हुए फैंस को अपने सिक्स पैक ऐब्स की झलक दिखाई है। उन्होंने एक के बाद एक तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी और ऐब्स को दिखा रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं कई सेलेब्स भी उनकी बॉडी को देखकर हैरान रह गए।  वरुण धवन, विक्की कौशल, कुणाल कपूर, करण वाही समेत कई सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की है। 

PunjabKesari
दो बच्चों के पिता ऋतिक ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा- 'ऑल राइट लेट्स गो 2023।' 48 साल के ऋतिक के इन तस्वीरों को देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। अनिल कपूर ने भी हैरानी जताते हुए कहा- 'ये आया असली फाइटर'। कहा जाता है कि ऋतिक हर दिन जिम में 2 घंटे वर्कआउट करते हैं। ये सिलसिला उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’से चला आ रहा है।  

PunjabKesari
एक इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया था कि उन्होंने अपनी डाइट दो भागों में बांटा है। एक में बहुत अनुशासन के साथ उसे फॉलो करते हैं और दूसरी में ऐसा उनका जो दिल करता है वो खा लेते हैं। उन्होंने बताया था कि सुबह 6 अंडे का सफेद भाग खाते हैं, इसके साथ ही वो एवोकाडो भी खाते हैं। इसके बाद ऋतिक के अगले चार मील एक पहले से फिक्स होते हैं, जिसमें 70 ग्राम प्रोटीन, थोड़ा सलाद और सब्जी होती है।
PunjabKesari


ऋितक रोशन अपनी पूरी डाइट को छोटी-छोटी मात्राओं में बांटकर पूरे दिन में छह बार खाते हैं। दिन में वह 8-10 ग्लास पानी पीते हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि 21 साल की उम्र में  ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की बीमारी का शिकार हुए थे। तब डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते हैं। मगर अपनी हिम्मत और मेहनत के दम पर उन्होंने डांसिंग में मुकाम हासिल कर लिया।  

Related News