18 JUNTUESDAY2024 12:53:10 PM
Nari

महिलाएं Periods मिस होने पर दवा नहीं करें ये घरेलू उपचार, जल्द दिखेगा असर

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 15 Jun, 2024 09:52 AM
महिलाएं Periods मिस होने पर दवा नहीं करें ये घरेलू उपचार, जल्द दिखेगा असर

नारी डेस्क: कई बार महिलाओं की पीरियड्स मिस हो जाती है। डेट आने के बाद भी प्लो नहीं हो पाता है। ऐसे में महिलाएं दवा लेती है, लेकिन उसमें कई सारे हानिकारक केमिकल्स होते हैं जो शरीर को नुकसान कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कुछ ऐसे आसान उपाय जिन्हें करने से आपकी ये समस्या मिनटों में खत्म हो जाएगी। सिर्फ यही नहीं बल्कि ऐसे में आपको किसी तरह की दवा लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

अजवायन

150 मिलीलीटर पानी में 6 ग्राम को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।

PunjabKesari

जीरा

जीरा की तासीर गर्म होती है। इसका भी अजवायन जैसा प्रभाव होता है।

कच्चा पपीता

ये सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आती हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।

PunjabKesari

मेथी के दाने

मेथी के दानों को पानी में उबाल कर पीएं। इस उपाय को कई विशेषतज्ञों ने भी रिकमेंड किया है।

अनार

आपकी नियमित डेट से 15 दिन पहले से दिन में 3 बार अनार का जूस पीना शुरु कर दें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।

PunjabKesari

नोट: ये आर्टिकल सिर्फ समान्य जानकारी के लिए बताया गया है। कुछ भी खाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 
 

Related News