25 APRTHURSDAY2024 8:41:06 PM
Nari

Summer Breakfast: महिलाएं खाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी ब्लॉटिंग और गैस की परेशानी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Mar, 2022 01:19 PM
Summer Breakfast: महिलाएं खाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी ब्लॉटिंग और गैस की परेशानी

गर्मियों ने दस्तक दे दी है। मौसम में बदलाव आने से सेहत संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में इस दौरान खाने-पीने का खास ध्यान देना चाहिए। वहीं बात महिलाओं की करें तो वे अपनी सेहत को लेकर अक्सर लापरवाही बरत लेती हैं। मगर इससे उन्हें दिनभर कमजोरी, थकान व पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं अगर प्रेग्नेंट हो या पीरियड्स से गुजर रहीं हो तो इस दौरान उन्हें ब्लॉटिंग, पेट दर्द, मूड स्विंग्स आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को गर्मियों के ब्रेकफास्ट में कुछ खास चीजें शामिल करनी चाहिए।

पपीता और खीरा खाएं

पपीता और खीरा दोनों में फाइबर व पानी अधिक पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलने के साथ पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती है। ये पित्तो को बैलेंस करने के साथ शरीर का पीएच सही रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से गैस, एसिडिटी, बदहजमी आदि की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा दिनभर हल्का-फुल्का व एनर्जेटिक महसूस होता है।

सत्तू पिएं

आप गर्मियों में सुबह नाश्ते में 1 गिलास सत्तू पी सकती हैं। इससे पेट को ठंडक मिलने के साथ एसिडिटी, गैस, अपच आदि से आराम मिलता है। पीरियड्स दौरान होने वाली ब्लॉटिंग की समस्या भी कम होती है। चने से बने सत्तू में आयरन अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में इसे पीने से खून की कमी दूर होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर कब्ज व पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करता है।

PunjabKesari

दही पोहा

आप सुबह नाश्ते में दही पोहा की हेल्दी डिश खा सकते हैं। इस डिश को दही में पोहा भीगो कर तैयार किया जाता है। इसमें पोहा कम और दही अधिक इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने में टेस्टी और एक हेल्दी डिश है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को हेल्दी रखने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी आदि समस्याएं दूर रहती है।

मूंग दाल की खिचड़ी के साथ पुदीने की चटनी

मूंग दाल की खिचड़ी अधिक मात्रा में प्रोटीन से भरपूर होती है। ऐसे में बढ़ती उम्र में महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से महिलाओं को थकान, कमजोरी से राहत मिलती है। दूसरी ओर पुदीने की चटनी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके अलावा नाश्ते में इन दोनों चीजों का सेवन करने से लू व पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

PunjabKesari

लौकी के परांठे

ज्यादात लोग लौकी का नाम सुनते ही नाक-मुंह बनाने लगते हैं। मगर यह पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में आप चाहे तो नाश्ते में लौकी के परांठे बनाकर खा सकती हैं। ये पचाने में आसान होने से आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखेंगे। इसके सेवन से भारीपन महसूस ना होने से पेट लंबे समय तक हेल्दी रहेगा। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी बढ़ने व एनर्जी बूस्ट होने में मदद मिलेगी।

pc: freepik

Related News