01 MARSUNDAY2026 11:40:35 PM
Nari

सोनम रघुवंशी जैसा कांड, शादी के 3 महीने बाद पति की खूनी बनी  दुल्हन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Feb, 2026 05:24 PM
सोनम रघुवंशी जैसा कांड, शादी के 3 महीने बाद पति की खूनी बनी  दुल्हन

नारी डेस्क: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शादी के तीन महीने बाद ही पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।शुरू में यह लूट और हत्या का मामला लग रहा था लेकिन जांच में पता चला कि पत्नी ने ही हत्या की साजिश रची थी, जिसके बाद आरोपी पत्नी और साथ-साथ उसके कथित प्रेमी और दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। इस केस ने मेघालय घटना की याद दिला दी, जहां सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा को मौत के घाट उतार दिया था।
 

यह भी पढ़ें: तीन साल की बेटी को छोड़कर कनाडा जाने पर इस मां ने सुने बहुत ताने
 

पुलिस न ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंजलि (23), प्रेमी संजय (25), उसके दोस्त रोहित (20) और सिद्धार्थ (20) के रूप में हुई । घटना 30 जनवरी की रात को उस समय हुई, जब केएलएम गांव का रहने वाला आशीष कुमार (27) अपनी पत्नी अंजलि के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकला था। गांव के पास एक सुनसान सड़क पर कुछ लोगों ने आशीष पर लाठियों से हमला कर दिया और बाद में उसका गला घोंट दिया।  अंजलि और संजय के बीच छह-सात साल से प्रेम संबंध थे, लंकिन परिवार वालों ने उसकी शादी आशीष से करवा दी।
 

यह भी पढ़ें: काश सुसाइड से पहले कोई पढ़ लेता तीनों बहनों की ये Diary
 

 पुलिस के अनुसार, हत्या से लगभग 16 दिन पहले अंजलि अपने मायके सादुलशहर आई, जहां उसने और संजय ने आशीष की हत्या की कथित तौर पर साजिश रची। घटना की रात भोजन के बाद अंजलि, आशीष के साथ टहलने निकली। उसने संजय को इसकी सूचना दी, जो अपने साथियों के साथ आया और पास की झाड़ियों में छिप गया। सुनसान जगह पर तीनों ने आशीष पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और फिर उसका गला घोंट दिया गया। अपराध को लूट की घटना दिखाने के लिए अंजलि ने आशीष का मोबाइल फोन और अपनी बालियां आरोपी को दे दीं। फिर वह बेहोश होने का नाटक कर वहां गिर गई। रात करीब नौ बजे सड़क किनारे एक दंपत्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को रावला सामुदायिक केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

Related News