01 MAYWEDNESDAY2024 10:42:02 PM
Nari

कोरोना से बचने के लिए क्यों जरूरी N95 मास्क? जानिए इसकी खूबियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Apr, 2020 04:10 PM
कोरोना से बचने के लिए क्यों जरूरी N95 मास्क? जानिए इसकी खूबियां

कोरोना वायरस से बचने के लिए एक्सपर्ट लोगों को मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, यह वायरस एक दूसरे को छूने के अलावा खांसते या छींकते समय गिरने वाले ड्रापलेट्स से भी फैलता है इसलिए लोगों को बीमार व्यक्ति के आस-पास या घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी जा रही हैं।

 

वहीं एक्सपर्ट की मानें तो हर किसी के लिए एडवांस तकनीक वाला N95 मास्क ज्यादा फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं कि कोरोना से बचने के लिए N95 मास्क क्यों फायदेमंद है और मास्क पहनते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

PunjabKesari

1. N95 मास्क को इस तरीके से बनाया जाता है कि यह उड़ने वाले दूषित कणों से 95% लड़ने में सक्षम है। इसके अलावा यह सर्जिकल मास्क से भी ज्यादा फायदेमंद है। सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल सिर्फ 1 या 2 दिन के लिए किया जा सकता है लेकिन इस मास्क को आप काफी दिनों तक यूज में ला सकते हैं।

2. हालांकि कोरोना वायरस के बिगड़ते हुए माहौल को देखते हुए मास्क को कई दिनों तक यूज ना करने की सलाह दी जा रही हैं क्योंकि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस मास्क की सतह पर 9 घंटे तक जिंदा रह सकता है। ऐसे में किसी भी तरह के मास्क को ज्यादा देर तक पहनना भी आपकी सेहत के लिए खतरा हो सकता है।

3. इस मास्क में 5 लेयर और न चिपकने वाला कपड़ा लगा होता है। वहीं इस मास्क में लगे फिल्टर कपड़े की भी कई लेयर होती हैं, जो वायरस को आप तक पहुंचने से बचाता है।

4. एन 95 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी तरह की कोई लीकेज नहीं होती है। इस मास्क को पहनने के बाद आपको सांस लेने में भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती। साथ ही सांस लेते वर्त इसके किनारों से भी किसी तरह के कण आपके मुंह तक पहुंच सकते।

किन लोगों को है सबसे ज्यादा जरूरत

. स्वास्थ्य कर्मियों के लिए इसकी ज्यादा जरूरत है क्योंकि वो लगातार संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में होते हैं।
. कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों को
. जो लोग कोरोना या सर्दी-खांसी के मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
. घर से बाहर जाते समय भी इस मास्क को पहनने की जरूरत है।
. अगर आपमें कोरोना, निमोनिया जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो भी इस मास्क को पहनकर रखें।

PunjabKesari

मास्क पहनने का तरीका

. मास्क पहनने से पहले हाथों को धोएं या सैनेटाइज कर लेंं।
. नाक, मुंह को अच्छी तरह कवर करें। ध्यान रखें कि मास्क व मुंह के बीच ज्यादा गैप ना हो।
. मास्क पहनने के बाद उसे बार-बार छूने से बचें।
. एक मास्क को दोबारा यूज ना करें।
. मास्क उतारते समय उसकी बाहरी सतह को ना छूएं।
. इसे उतारने के बाद तुरंत डस्टबिन में डाल लें। 
. मास्क उतारने के बाद भी हाथों व मुंह को अच्छी तरह साबुन व फेसवॉश से धोएं।

PunjabKesari

Related News