23 APRTHURSDAY2026 7:39:30 PM
Nari

हमारे बालों का रंग क्यों होता है काला

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 20 Jul, 2018 05:32 PM
हमारे बालों का रंग क्यों होता है काला

बाल सफेद होने के क्या कारण है : बालों का कुदरती रंग काला माना जाता है। बढ़ती उम्र, कैमिकल वाले हेयर प्रॉडक्ट, खान-पान में गड़बड़ी के कारण भी उम्र से पहले बाल सफेद होने शुरु हो जाते हैं। इससे शरीर में बालों का काला रंग रखने वाले मेलानिन तत्व की कमी का होना है। यह तत्व बालों को काला रखने का काम करता है। बालों की रंगत त्वचा में मेलानिन की मात्रा पर निर्भर करती है। 

 

बाल वैसे तो डैड सेल से बने होते हैं, सिर्फ इसकी जड़ों में ही जान होती है। जिससे इन्हें काला रखने वाला तत्व मेलानिन क्रिया या प्रतिक्रिया दे सकता है। कम मेलानिन होने के कारण बाल भूरे और सुनहरे दिखाई देने लगते हैं। अगर यह तत्व ज्यादा हो तो बाल काले दिखाई देते हैं। 

 

बाल जब यूवी किरणों के संपर्क में ज्यादा देर तक रहते है तो उनका भी मेलानिन नष्ट हो जाता है। जिससे बाल सफेद होने लगते हैं। जब इस तत्व में कमी आ जाती है तो बालों की मृत कोशिकाएं दोबारा मेलानिन नहीं बना पाती और बाल अपना काला रंग खो देते हैं। यही कारण है कि बाल सफेद हो सकते हैं। बढ़ती उम्र के लोगों की त्वचा में मेलानिन कन होने के कारण ही बाल सफेद हो जाते हैं।  

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News