29 APRMONDAY2024 6:08:05 AM
Nari

जब फैन के कहने पर सुशांत सिंह राजपूत ने दान दिए थे 1 करोड़

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 18 Jun, 2020 09:59 AM
जब फैन के कहने पर सुशांत सिंह राजपूत ने दान दिए थे 1 करोड़

सुशांत सिंह राजपूत होनहार एक्टर होने के साथ-साथ एक दरियादिल इंसान भी थे। एक बार सुशांत ने अपने फैन के कहने पर 1 करोड़ दान कर दिए थे।

फैन के कहने पर डोनोट किए थे एक करोड़ रुपए

दरअसल, 2018 में जब केरल में भयानक बाढ़ आई थी तो लाखों लोग प्रभावित हुए थे। वही कई लोगों की जान भी गई थी। उस समय सुशांत से उनके एक फैन ने इंस्टाग्राम पर कहा था,‘मेरे पास पैसे नहीं हैं लेकिन मैं कुछ खाने का सामान दान करना चाहता हूं। कैसे करूं।’ 
 

फैन को रिप्लाई करते हुए सुशांत ने लिखा, ‘मैं तुम्हारे नाम से 1 करोड़ रु. दान करता हूं। डोनेशन करने के बाद सुशांत ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उस फैन को यह मौका देने के लिए धन्यवाद कहते हुए लिखा था, ‘मेरे दोस्त जैसा तुम चाहते थे, मैंने वैसा कर दिया है। यह तुमने तब किया है जब इसकी बहुत जरूरत है। ढेर सारा प्यार। माय केरल।’ 

1 साल में दान किए थे 3.5 करोड़

2018-19 के बीच सुशांत ने अपने फैन को एक करोड़ देने के अलावा 2.5 करोड़ और दान दिए थे। असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1.25 करोड़ डोनेट किए थे। सुशांत को याद करते हुए राइटर-डायरेक्टर चारूदत्त आचार्य ने यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की।
 

बता दें कि बीते रविवार सुशांत सिंह राजपूत दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाई थी।


 

Related News