26 APRFRIDAY2024 11:42:22 AM
Nari

आंखों पर कभी नहीं लगेगा मोटा चश्मा अगर रोजाना करेंगे ये 5 काम

  • Updated: 28 May, 2018 11:33 AM
आंखों पर कभी नहीं लगेगा मोटा चश्मा अगर रोजाना करेंगे ये 5 काम

आंखें चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होती है। इनके द्वारा इंसान रंग-बिरंगी दुनिया को देख पाता है। आंखों के बिना कोई भी काम आसानी से नहीं किया जा सकता। बढ़ते प्रदूषण, गलत खान पान, मोबाइल या कंप्यूटर पर घंटों काम करने से आंखें खराब होने लगती हैं। एेसे में बहुत जरूरी है कि आंखों की ठीक से देखभाल की जाए। आंखों की रोशनी को बढ़ाने और उसे बरकरार रखने के लिए आज हम आपको 5 एेसे तरीके बताएंगे जो आपके लिए बहुत हैल्पफुल होंगे। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 


1. रोजाना करें आंखों की सफाई
नजर कम होने के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है। इनकी ठीक ढ़ग से सफाई ना करना। आंखों के प्रति थोड़ी सी लापरवाही से आंखों से पानी, जलन, खुजली, आंखों का लाल होना, आंखों में सूजन औक धुंधलापन आने लगता है। इन सब समस्याओं से राहत पाने के लिए जरूरी है कि दिन में 3 से 4 बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं। 

 

2. आहार में लें पोषक तत्‍व
आंखों की रोशनी ठीक रखने के लिए दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता, अंडे, शुद्ध घी, हरी साग-सब्जियों और विटामिन्स से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। डाइट में इन चीजों को शामिल करने से कभी भी आंखे खराब नहीं होती। इसके अलावा दिन में कम से कम 9 गिलास पानी पीना आंखों के लिए हैल्पफुल होता है।

 
3. पर्याप्त नींद 
पूरा दिन काम करने के बाद आंखों के लिए आराम करना बहुत जरूरी है। आंखों की रोशन को ठीक रखने के लिए दिन में कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। पर्याप्त नींद लेने के साथ आंखों के नीचे बादम के तेल से मालिश करना भी आवश्यक हैं। मालिश करने के आंखों के नीचे काले घेरे नहीं पड़ते।


4. कंप्यूटर या टीवी से उचित दूरी
आजकल लोग टीवी देखते हैं या फिर कंप्यूटर पर काम करते हैं। इन दोनों के नजदीक बैठने से आंखों की रोशनी कम होने लगती हैं। एेसे में टीवी और कंप्यूटर से थोड़ी दूरी बना कर बैठें। इसके साथ ही ज्यादा देर तक कम्यूटर के सामने बैठ कर काम ना करें। कुछ समय के लिए आंखों को बंदकर बैठें या फिर पानी की छींटे मारे। 


5. आंखों का चैकअप
आंखों में अगर थोड़ी सी भी परेशानी हो तो डॉक्टर से जरूर चैक करवाएं। खासकर डायबिटिज से ग्रस्त मरीजो को हर महीने आंखों का चेकअप करवाना चाहिए। अगर आंखों में कोई प्रॉब्लम हो तो समय रहते ही इलाज करवाया जा सकता है। 

 

आंखों को ठीक रखने के घेरलू उपचार

1. अगर आखों में दर्द हो रहा या थकान महसूस हो रही है तो गुलाब जल में रूई भिगोकर लगाएं। एेसा करने से तुंरत राहत मिलेगी। 


2. आंखों में दर्द होने पर दोनों हथेलियों को रगड़कर लगाएं। कुछ ही समय में दर्द से राहत मिलेगी। 


3. अपनी आंख  के गोलों को गोलाकार रूप में 5 मिनट तक घुमाना और बार बार आंखे झपकाना जैसी एक्सरसाइज करें।

 

4. आंखों को अधिक नमी प्रदान करने के लिए ठंडी ककड़ी के टुकड़े का इस्तेमाल करें। ककड़ी को कुछ समय के लिए आंखों पर रखें। ककड़ी आंखों के काले घेरों को हटाने में और रक्त की भांति लाल आंखों को सुन्दर और स्वस्थ बनाने में लाभकारी है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News