02 MAYTHURSDAY2024 10:10:46 AM
Nari

रिया सिर्फ मोहरा, मुंबई पुलिस बेहद पावरफुल लोगों को बचा रही है : विवेक अग्निहोत्री

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 31 Aug, 2020 01:00 PM
रिया सिर्फ मोहरा, मुंबई पुलिस बेहद पावरफुल लोगों को बचा रही है : विवेक अग्निहोत्री

सुशांत केस की पूछताछ जारी है लेकिन इस केस में रोजाना ऐसे खुलासे हो रहे हैं कि केस नया मोड़ ले रहा है। इस केस में अभी तक रिया चक्रवर्ती ही मुख्य आरोपी बन कर सामने आ रही है और सुशांत के फैंस इन सबूतों को देखते हुए रिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं लेकिन अब वहीं इस केस में एक और नया मोड़ सामने आया है। 

PunjabKesari

विवेक अग्निहोत्री ने किया खुलासा 

हाल ही में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस केस में नया खुलासा किया है। दरअसल विवेक ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक पुराने किस्से की बात की है। 

इस 'स्टार' ने दी करियर खत्म करने की धमकी

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा ,' एक बार एक फार्म हाउस में सुशांत की एक एक्टर से बहस हुई थी जिसे एक स्टार ने लॉन्च किया था और फिर इसके बाद उस स्टार ने गुस्से में सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी जैसे उन्होंने दूसरे लोगों का करियर खत्म कर दिया था। रिया केवल एक मुखौटा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं।' हालांकि विवेक ने उस स्टार के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

रिया से हो रही लगातार पूछताछ 

PunjabKesari

वहीं आपको बता दें कि सीबीआई जांच में रिया से लगातार पूछताछ हो रही है और इस जांच में रिया से जुड़ी कईं बातों का खुलासा भी हो रहा है। 

Related News