देश में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसकी ज्यादा शिकार किशोर लड़कियां हो रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 15 साल की दलित बच्ची का गैंगरेप की शिकार हुई। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की का गैंगरेप कर वीडियो भी बनाई। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुन गांव वाले इक्ट्ठा हुए जिसके बाद 3 आरोपियों में से एक आरोपी (नाजिम) को पकड़ लिया गया।
पुलिस की पीड़िता के पिता के साथ बदसलूकी
मामले की शिकायत लेकर जब लड़की के पिता थाने पहुंचे तो उनके साथ बदसलूकी हुई। कथित तौर पर पुलिसवालों ने केस दर्ज करने के बजाय उन्हें ही मारना शुरू कर दिया। हालांकि इस मामले में सराय अकिल के कोतवाल, दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया जा चुका है।
एक फरार आरोपी ने वायरल किया वीडियो
घटना के बाद अन्य आरोपी 'आदिल' ने गैंगरेप वीडियो वायरल कर दिया। जब मामला तेजी से भड़का तो पुलिस द्वारा आरोपियों को खोजने का काम तेजी से शुरु किया। दोषियों को भी पकड़ा जा चुका है जिसमें एक मुख्य आरोपी पुलिस की गोली का शिकार भी हुआ है।
बता दें कि 24 सितंबर की शाम पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी आदिल पिपरी क्षेत्र में बाइक से कहीं जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें पुलिस ने आदिल नाम के आरोपी को हिरासत में लिया। आदिल के पास से तमंचा और बाइक मिली है। आदिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। फरार आरोपी पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP