26 APRFRIDAY2024 8:43:27 AM
Nari

Vastu Tips: गलत तरीके से न बनाएं पूजा स्थल, बिगड़ जाएगी घर की सुख-शांति

  • Updated: 04 Mar, 2018 12:39 PM
Vastu Tips: गलत तरीके से न बनाएं पूजा स्थल, बिगड़ जाएगी घर की सुख-शांति

घर की साफ-सफाई के साथ-साथ वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए लोग छोटा-सा पूजा स्थल भी जरूर बनवाते है लेकिन इसके अलावा पूजा स्थल बनाते समय वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। पूजा घर में की गई गलतियों के कारण आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ वास्ति टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप पूजा घर में की गई गलतियों को सुधार कर घर में सुख-शांति बनाए रख सकते हो। इसके लिए आप ज्यादा मेहनत न करके कुछ आसान से वास्तु टिप्स अपनाकर अपनी गलतियों को ठीक कर सकते है। तो चलिए जानते है घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए पूजा स्थल के लिए कुछ वास्तु टिप्स।
 

पूजा स्थल के लिए वास्तु टिप्स
1. बॉथरूम या वॉशरूम के साथ या इसके अपोजिट कभी भी पूजा स्थल न बनाएं। इससे परिवार में सेहत संबंधी समस्याए हो सकती है। इसलिए पूजा स्थल हमेशा बॉथरूम या वॉशरूम से दूर बनवाएं।

PunjabKesari

2. वास्तु के अनुसार पूजा स्थल कभी भी बेडरूम के अंदर नहीं बनवाना चाहिए। इससे पार‌िवार‌िक रिश्तों में परेशानी आ सकती है। इसके अलावा सीढ़ी के नीचे भी पूजा घर नहीं होना चाह‌िए।
 

3. मंदिर कभी भी किचन में या इसके आस-पास न बनवाएं। इससे परिवार के लोगों में गुस्सा तो बढ़ता ही साथ ही इससे हेल्थ प्रॉब्लम भी होती है।
 

4. वास्तु के अनुसार पूजा घर को ऐसी जगहें बनवाएं जहां से उसकी दीवारें बाथरूम या शौचालय को न छूएं। इसके अलावा पूजा घर को सीढ़ियों को नीचे बनवाना भी वास्तु के हिसाब से गलत माना जाता है।

PunjabKesari

5. पूजा कक्ष में कभी भी काला, भूरा और नीला रंग न करवाए। इससे घर में मैगिटिव एनर्जी आती है।
 

6. घर के पूजा स्थल में शिवलिंग, छाती को फाड़ते हुए हनुमान जी, श्री कृष्ण की खड़ी मुद्रा, नटराज प्रतिमा और भैरव भगवान की तस्वीर न लगाएं। इससे परिवारिक नुकसान हो सकता है।
 

7. मंदिर को हमेशा उत्तर-पूर्व की दिशा में ही बनवाए। इससे घर में सुख शांति के साथ-साथ सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

PunjabKesari

8. अक्सर एक ही घर में रहने वाले लोग अपने-अपने कमरों में मंदिर बनाकर पूजा करते। मगर वास्‍तु के अनुसार एक ही छत के नीचे दो या उससे अधिक मंदिर का होना शुभता का संकेत नहीं है।

 

9. आपने जिस दिशा में पूजा घर बनाया हो वहां पैर करके बिलकुल ना ना सोएं। जिस जगह पर पूजा स्थल हो वहां पैर करके सोना अशुभ माना जाता है।
 

10. पूजा घर के पुराने फूल, माला, अगरबत्त‌ियां या धूपबत्ती इकट्ठी करके न रखें। इससे नकारात्मक उर्जा का संचार होने के साथ-साथ आय की कमी भी होती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News