25 APRTHURSDAY2024 2:21:52 PM
Nari

Vastu Tips: घर के आस-पास हुए ये पेड़-पौधे तो हो जाएंगे आप कंगाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Jan, 2023 04:54 PM
Vastu Tips: घर के आस-पास हुए ये पेड़-पौधे तो हो जाएंगे आप कंगाल

बहुत से लोगों को घर संजाने का शौक होता है। इसके लिए वह अलग-अलग तरीके से अपने आशियाने को संवारना पसंद करते हैं। घर में लगे पेड़-पौधे वातावरण तो शुद्ध करते हैं साथ में यह घर की नेगेटिव एनर्जी का भी नाश करते हैं। हरे-भरे पेड़ पौधे देखने में भी सुंदर होते हैं और मन को सुकून भी देते हैं। पंरतु वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई पेड़-पौधे घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ाते हैं और इन्हें घर के पास लगाने से शांति भी भंग हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे पौध, जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है...

बबूल का पेड़

बबूल का पेड़ भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पेड़ के घर में होने से नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है। इस पौधे में कांटे मौजूद होते हैं जो नेगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं। इसके अलावा घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी इसका नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। 

PunjabKesari

बेर का पेड़ 

बेर का पेड़ भी वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आस-पास होने शुभ नहीं माना जाता। बेर के पेड़ में कांटे होते हैं जो नेगेटिव एनर्जी फैला सकते हैं। माना जाता है कि यहां घर के आस-पान बेर का पेड़ होता है वहां पर मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।

पीपल का पेड़ 

पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है, इसलिए इस पेड़ की पूजा की जाती है परंतु घर के पास पीपल का पेड़ होने शुभ नहीं माना जाता है। इसकी छाया होना भी घर के आस-पास अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां भी पीपल के पेड़ की छाया जाता है वहां सब विनाश हो जाता है। इसलिए घर के पास इस पेड़ को न उगने दें। 

PunjabKesari

नींबू और आंवला 

नींबू और आंवले का पेड़ भी घर के पास होना शुभ नहीं माना जाता है। इस पौधे के घर में होने से कलेश बढ़ता है और घर में तनाव की स्थिति भी पैदा होती है। 

PunjabKesari

Related News