17 SEPTUESDAY2024 1:22:53 AM
Nari

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो घर में लगाएं ये 6 पौधे

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Sep, 2022 04:39 PM
Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो घर में लगाएं ये 6 पौधे

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में कुछ शांति के पल हरियाली में बिताने से काफी सुकून मिलता है। हरियाली में समय व्यतीत करने के बाद आप अपने अंदर एक अलग तरह का पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे। यही कारण है कि लोग अपने घरों में पेड़-पौधे लगाते हैं। यह पेड़-पौधे आपके घर में एक पॉजिटिव माहौल भर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पेड़-पौधे घर में पॉजिटिव लाते हैं और कुछ पौधे घर का वास्तु दोष बढ़ा देते हैं। आज आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो आपके घर में खुशहाली लेकर आएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बिल्व पत्र का पौधा

घर के बगीचे में इस पौधे को लगाने से पाप का नाश होता है। इस पौधे को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। आप पौधा घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्वपत्र का पौधा लगाने से घर के सदस्यों को मान-सम्मान मिलता है। उत्तर-दक्षिण दिशा में इस पौधे को लगाने से सुख-शांति आती है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे की पूजा करने से भी घर की दरिद्रता भी दूर होती है। 

PunjabKesari

शमी का पौधा 

आप शमी का पौधा अपने घर में लगा सकते हैं। यह पौधा शनि देव का प्रिय पौधा माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे के नीचे नियमित रुप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा घर में बनती है। घर के लोग सुख-शांति से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। शमी के पौधे की पूजा करने से स्वास्थ्य भी अच्छा होता है और घर में बरकत भी बनी रहती है। 

PunjabKesari

आवंला का पौधा 

आंवला का पौधा भी घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधा मां लक्ष्मी और भगवान नारायण का प्रिय होता है। आप इसे घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। रोज इस पौधे की पूजा करने से घर में सौभाग्य भी आता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में यह पौधा हो वहां पैसे की कोई कमी नहीं होती। 

परिजात का पौधा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिजात का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे हरसिंगार भी कहते हैं। परिजात का पौधा आप घर की पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पर यह पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी स्वंय वास करती हैं। आप घर के आंगन में यह पौधा लगा सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होगा। 

PunjabKesari

तुलसी का पौधा

तुलसी को भी मां लक्ष्मी का ही रुप माना जाता है। तुलसी का पौधा आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। तुलसी मां की पूजा करने से घर का ग्रहदोष और वास्तुदोष भी खत्म होता है। यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है और घर को पैसे से भी भरकर रखता है। 

PunjabKesari

गुड़हल का पौधा 

गुड़हल का पौधा भी घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे का संबंध ज्योतिषाशास्त्र में सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि सूर्य देव को जल देने के लिए  पानी में गुड़हल के फूल को शामिल किया जाए तो इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और समाज में भी सम्मान भी बढ़ता है। गुड़हल का पौधा आप घर की पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। 

PunjabKesari


 

Related News