01 MAYWEDNESDAY2024 11:04:26 PM
Nari

नहीं टिकता हाथ में पैसा तो घर में करें ये बदलाव, बरसेगी धन के देवता कुबेर की कृपा

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Feb, 2023 01:21 PM
नहीं टिकता हाथ में पैसा तो घर में करें ये बदलाव, बरसेगी धन के देवता कुबेर की कृपा

पूरी मेहनत करने के बाद भी कई बार हाथ में पैसा नहीं टिकता। इसके अलावा हाथ में पैसा आने से पहले ही जाने लगता है। कहीं न कहीं इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु दोष होने के कारण घर की सुख-समृद्धि भी रुक जाती है और घर में पैसों का प्रवाह रुक जाता है। ऐसे में आप घर में कुछ चीजों का बदलाव करके घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इससे धन के देवता कुबेर की घर पर कृपा बरसेगी और घर में पैसे का भी आगमन होगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

घर की इस दिशा में रखें पैसा 

उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में भगवान कुबेर का वास माना जाता है। ऐसे में आप घर में पैसा या तिजोरी उत्तर दिशा में ही रखें। इसके अलावा तिजोरी को इस तरह से रखें कि दरवाजा उत्तर दिशा की ओर ही खुले इससे भी घर में पैसे की वृद्धि होती है। 

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यदि मनी प्लांट उत्तर दिशा में लगाया जाए तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा इसे हमेशा मिट्टी में ही लगाएं। इसके अलावा यदि घर में मनी प्लांट रखने वाले हैं तो कांच की बोतल में रखें। 

कुबेर देवता की तस्वीर 

भगवान कुबेर को भी धन का देवता माना जाता है। ऐसे में आप उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर लगाएं। प्रतिदिन कुबेर की पूजा करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और धन की भी प्राप्ति होगी। इसके अलावा इस दिशा में आप कुबेर यंत्र भी लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

साफ रखें उत्तर दिशा 

आर्थिक स्थिति सुधारने की लिए अपने घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखें। इस दिशा में कभी भी कूड़ा-कर्कट जमा न होने दें। मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में कूड़ा-कर्कट होने से घर में गरीबी आने लगती है। 

क्रिस्टल पिरामिड 

घर में क्रिस्टिल पिरामिड रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में रखने से आर्थिक दरिद्रता दूर होती है और व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आप पिरामिड को ऐसी जगह पर रख सकते हैं यहां पर घर के व्यक्तियों का सबसे ज्यादा समय गुजरता हो।

PunjabKesari

 

 

Related News