17 SEPTUESDAY2024 8:51:42 PM
Nari

मलाइका के घर के बाहर खड़ी मीडिया से नाराज हुए वरुण, कहा- कैमरा दूर रखो

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Sep, 2024 06:59 PM
मलाइका के घर के बाहर खड़ी मीडिया से नाराज हुए वरुण, कहा-  कैमरा दूर रखो

नारी डेस्क: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने मशहूर हस्तियों से प्रतिक्रिया लेने के लिए मीडिया कर्मियों द्वारा कैमरा तानने की हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया गया कि वे दुख झेलने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति रखें। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत के बाद उनका यह पोस्ट सामने आया है। 

PunjabKesari

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा-  " अपनों को खोने वालों के सामने कैमरा तानना सबसे असंवेदनशील बात है। कृपया सोचें कि ऐसा करते समय आप लोग क्या कर रहे हैं या कोई और क्या कर रहा है। मैं समझता हूं कि यह काम है, लेकिन कभी-कभी कोई दूसरा इंसान उस हालत में नहीं होता। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दरअसल मलाइका के पिता  की मौत की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर मीडिया और पैपराज़ी का जमावड़ा लग गया। ऐसे में जब मलाइका पहुंची तो मीडिया वालों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वह बेहद मुश्किल से वहां से निकली। ये सब देखने के बाद ही वरुण ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। 

PunjabKesari
बुधवार को सुबह करीब 9:00 बजे आयशा मनोर बिल्डिंग में स्थित अपने आवास से अनिल अरोड़ा गिर गए थे, जब अभिनेत्री एक कार्यक्रम के लिए पुणे जा रही थीं तभी उन्होंने आपातकालीन यू-टर्न लिया और मुंबई लौट आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भाभा अस्पताल ले जाया गया है। मौत से जुड़ी अन्य जानकारियों का अभी पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related News