30 APRTUESDAY2024 7:26:24 PM
Nari

अंडरआर्म के रैशेज दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

  • Updated: 21 Aug, 2017 05:51 PM
अंडरआर्म के रैशेज दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

अंडरआर्मस की स्किन बहुत सॉफ्ट होती है। कई बार पसीने की इंफैक्शन या फिर बारिश में गीले होने से स्किन पर इंफैक्शन हो जाती है। जिससे रैशेज पड़ जाते हैं। परेशानी भरी इस हालत में खुजली,लालगी और जख्म से बन जाते हैं। इसका कारण धूप में ज्यादा देर तक रहना भी हो सकता है। इस बैक्टीरियल इंफैक्शन से बचने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपनाकर भी राहत पा सकते हैं।  


1. नारियल का तेल 
नारियल का तेल रैशेज से राहत पाने का सबसे अच्छा उपाय है। इसमें मौजूद विटामिन ई खुजली से राहत दिलाता हैं और इंफैक्शन को बढ़ने ले भी रोकता है। दिन में 2-3 बार नारियल के तेल को अंडरआर्मस पर लगाएं।  

2. एलोवीरा
एलोवीरा जैल को आर्मपिट पर 20-25 मिनट के लिए लगा कर रखें। इसके बाद ठंड़े पानी से धो लें। इससे रैशेज से होने वाली जलन दूर हो जाती है। 

3. टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं जो घावों को जल्दी ठीक करने का काम करते हैं। इसके लिए 1 छोटे चम्मच टी ट्री ऑलिव ऑयल में 1 बूंद टी ट्री ऑयल की डाल दें। इस तेल कोे आर्मपिट पर अप्लाई करें। 10 मिनट के बाद इसे धो लें। 

4. ओटमील
ओटमील पीएच लेवल को सामान्य रखने का काम करता है। इससे त्वचा भी मॉइश्चराइज रहती है। थोडे से पानी में ओटमील डालकर इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल  की 1-2 बूंद मिला दें। इस पानी को आर्मपिट पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद धो लें। 
 

Related News