03 MAYFRIDAY2024 8:38:41 AM
Nari

बर्थडे में Urvashi Rautela ने काटा सोने का केक तो यूजर्स ने लिए मजे, बोले- 'इतना पैसे का शो-ऑफ'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Feb, 2024 01:52 PM
बर्थडे में Urvashi Rautela ने काटा सोने का केक तो यूजर्स ने लिए मजे, बोले- 'इतना पैसे का शो-ऑफ'

उर्वशी रौतला ने 25 फरवरी को अपना 30 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने 24 कैरेट के सोने का केक काटा, जिसने सब को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस हर साल अपने बर्थडे में कुछ स्पेशल करती है और इस बार कुछ अलग नहीं रहा। उन्होंने सोने का केक कट किया। इस दौरान उनके साथ रैपर और सिंगर हनी सिंह भी थे।

सोने का केक काटकर ट्रोलर्स के निशाने में आई उर्वशी

पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा- 24 कैरेट गोल्ड का असली केक काटा लव डोज 2 के सेट पर। शुक्रिया हनी सिंह मेरी इस जर्नी में साथ देने के लिए। एक्ट्रेस ने इस दौरान नूडल स्ट्रैप वाले रेड गाउन पहने बेहद सिजलिंग लुक लिए दिखीं। बालों को उन्होंने वेव curls में स्टाइल किया था। लेकिन इस पोस्ट पर यूजर्स ने एक्ट्रेस ने जमकर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा,- 'मतलब इनके पेट में सोना ही सोना होगा'। वहीं कुछ और ने लिखा- 'इतना पैसे का शो ऑफ कौन करता है भाई, हर चीज सोने की, अब तो केक भी'।

PunjabKesari

पहले भी महंगे केक काट चुकी ही उर्वशी

हांलाकि, ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी ने अपने बर्थडे पर इतना महंगा केक कट किया हो। पिछले साल भी उन्होंने हीरे का केक कट था।  इसके अलावा उनके बर्थडे पार्टी में 24 कैरेट सोने के कप केक भी थे। हर बार वो अपने बर्थडे केक पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च करने की वजह से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी होती हैं, लेकिन फिर भी जमकर पैसा बहाना से बाज नहीं आती। एक्ट्रेस को बहुत जल्द हनी सिंह के साथ लव डोज 2 गाने में देखा जाएगा।

PunjabKesari

Related News