26 APRFRIDAY2024 3:09:34 PM
Nari

रूबिना -अभिनव ही नहीं, ये टीवी स्टार्स भी बन गए 'रील कपल' से 'रियल लाइफ' पार्टनर

  • Updated: 02 Jul, 2018 11:30 AM
रूबिना -अभिनव ही नहीं, ये टीवी स्टार्स भी बन गए 'रील कपल' से 'रियल लाइफ' पार्टनर

शादी हर किसी की जिंदगी का बहुत ही अहम फैसला होता है। हर कोई अपने लिए एेसा लाइफ पार्टनर चाहता है जो उसको बहुत प्यार करता हो। अगर बात टीवी स्टार्स की करें तो बहुत से एेसे एक्टर- एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने कॉ-स्टार को ही अपना लाइफ पार्टनर बना लिया। आज हम आपको टीवी की दुनिया के एेसे ही सितारों के बारे में बताएंगे जिन्हें एक-दूसरे से सेट पर ही प्यार हो गया और बन गए रील कपल से रियल कपल। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 


1. गुरमीत चौधरी- देबिना बनर्जी

PunjabKesari
इन दोनों स्टार्स की मुलाकात शो 'रामायण' के दौरान हुई थी। इस सीरियल में जहां गुरमीत ने राम का किरदार निभाया था, वहीं देबिना बनर्जी सीता बनी थी। साथ में काम करते-करते दोनों एक- दूसरे को चाहने लगें। जब तक शो खत्म हुआ दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

 


2. विवेक दहिया-दिव्यंका त्रिपाठी

PunjabKesari
दिव्यंका त्रिपाठी लगभग 9 सालों तक शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में रहीं। मगर आपसी अनबन के कारण दोनों का रिश्ता अधूरा रह गया। इसके बाद दिव्यंका की लाइफ में विवेक दहिया की एंट्री हुई। दोनों ने 'ये है मोहब्बतें' में साथ में काम किया। दोनों एक-दूसरे को पंसद करने लगे। दिव्यंका और विवेक ने  जुलाई 2016 में शादी कर ली। 

 

3. आमिर अली-संजीदा शेख

PunjabKesari


आमिर अली खान और संजीदा शेख की जोड़ी टीवी की सबसे स्टाइलिश और क्यूट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों ने साथ में कई टीवी सीरियल में काम किया है। आमिर और संजीदा को साथ में 'नच बलिए' में देखा गया था। इस क्यूट कपल ने 2012 में शादी कर ली थी।

 


4. हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान

PunjabKesari
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने 'कुटुंब' नाटक में साथ काम किया। इसके बाद दोनों ने 'सास भी कभी बहू थी' में काम किया। साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद हितेन और गौरी ने 2004 में शादी कर ली। 

 

5. शक्ति अरोड़ा-नेहा सक्सेना

PunjabKesari
शक्ति और नेहा सक्सेना की पहली मुलाकात शो 'तेरे लिए' के दौरान हुई थी। मुलाकात के वक्त शक्ति को नेहा बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। मगर साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। पिछले महीने ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

 

6. रवि दुबे-सरगुन मेहता

PunjabKesari
रवि दुबे और शरगुन मेहता की जोड़ी भी लोगों को रियल लाइफ में भी उनती ही पसंद आई 'सीरियल 12 बाय 24 करोलबाग' में अच्छी लगी। ये शो तो खत्म हो गया मगर इन दोनों का प्यार अब तक बरकरार है। 
 


7. रूबिना दिलायक-अभिनव शुक्ला

PunjabKesari
टीवी एक्ट्रेस रूबिना दिलायक और अभिनव शुक्ला ने भी साथ में 'छोटी बहू' सीरियल में काम किया। मगर शो के दौरान रूबिना किसी और को डेट कर रहीं थी। मगर ब्रेकअप के बाद रूबिना का झुकाव अभिनव शुक्ला की तरफ हुआ। काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने 21 जून को शादी कर ली। 

 

 

8. राम कपूर-गौतमी

PunjabKesari
'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर ने भी अपने  रील कपल को ही रियल लाइफ पार्टनर बनाया। दोनों की मुलाकत सीरियल 'एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। पहली मुलाकत में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगें। दोनों शादी करना चाहते  थे। मगर शादी की राह इतनी आसान नहीं थी। घरवालों को मनाने के लिए राम और गौतमी को काफी पापड़ भी बेलने पड़े। आखिरकार घर वाले मान गए और  14 फरवरी 2003 को शादी कर ली।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News