02 MAYTHURSDAY2024 6:33:44 PM
Nari

तुलसी विवाह पर बन रहा है बेहद दुर्लभ योग, इन राशियों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Nov, 2023 06:54 PM
तुलसी विवाह पर बन रहा है बेहद दुर्लभ योग, इन राशियों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रदोष काल में तुलसी विवाह मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के अगले दिन मां तुलसी और भगवान विष्णु के शालीग्राम रुप के साथ विवाह हुआ था। इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह का आयोजन करने से वैवाहिक जीवन में होने वाली समस्याएं दूर होती हैं और रिश्ता मजबूत बनता है। इस साल तुलसी विवाह पर 3 दुर्लभ योग बन रहे हैं जिसमें अमृत सिद्धि योग भी शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह तीन योग किन राशियों के लिए फायदेमंद होंगे....

खास संयोग 

तुलसी विवाह वाले दिन अमृत सिद्धि योग बन रहा है जो 24 नवंबर सुबह 06:51 पर शुरु होगा और शाम 04:00 बजे तक रहेगा। तुलसी विवाह पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग में किए गए धार्मिक कार्य अति शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा इस दिन सिद्धि योग भी बन रहा है जो 24 नवंबर सुबह 09:05 तक रहेगा। 

PunjabKesari

कन्या राशि 

इस राशि के लिए तुलसी विवाह पर बन रहे योग बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे। इन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई नई वस्तु से आपको फायदा होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े हुए आपके काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि 

इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। इन लोगों को कई से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की हो सकती है। आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।  

PunjabKesari

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको सीनियर्स का साथ मिलेगा और कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। 

तुला राशि 

इस राशि के जातकों के लिए भी तुलसी विवाह बहुत ही लाभकारी साबित होगा। परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा। किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। 

6
 

Related News