29 APRMONDAY2024 1:05:56 AM
Nari

वेडिंग सीजन में दिखना है ट्रेडिशनली ब्यूटीफुल, ताे प्रीति जिंटा के ये देसी लुक हैं बेस्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Jan, 2023 12:40 PM
वेडिंग सीजन में दिखना है ट्रेडिशनली ब्यूटीफुल, ताे प्रीति जिंटा के ये देसी लुक हैं बेस्ट

माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ व्यक्ति की सुंदरता भी कम होने लगती है। लेकिन बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' यानी कि प्रीति जिंटा के मामले में ऐसा नहीं लगता है। बढ़ती उम्र के साथ वह और भी जवां और खूबसूरत दिख रही हैं। प्रीति भले ही आज अपना 48वां बर्थडे मना रही हैं लेकिन उनकी खूबसूरती देखकर तो यही कहा जा सकता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 

PunjabKesari

बॉलीवुड दीवा सिर्फ अदाकारी और क्यूटनेस ही नहीं बल्कि फैशन के मामले में भी टॉप पर है। वह अपने फैशन सेंस के चलते भी चर्चाओं में बनी रहती हैं।जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके कुछ देसी लुक्स दिखाने जा रहे है, जिन्हें फॉलो कर आप भी वेडिंग सीजन में ट्रेडिशनली ब्यूटीफुल दिख सकती हैं। 

 PunjabKesari
सबसे पहले बात करते हैं उनके ब्राइडल लुक की, जिसकी बराबरी आज तक कोई नहीं कर पाया। लाल रंग के राजस्थानी लहंगे में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। लहंगे के साथ जड़ाऊ गहने और  लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। सालों बाद भी उनका यह लुक लोगों की पहली पसंद रहा है। 

PunjabKesari

यूं तो प्रीति की यह तस्वीर करवा चौथ की है लेकिन इस तरह का गेटअप किसी पर भी जच सकता है। पीले रंग के सूट पर हेवी लाल डुपट्टे कैरी कर वह बिल्कुल दुल्हन की तरह लग रही थी। हाथों में कंगन और माथे पर टीका उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। इस लुक की फैंस तारीफें करते नहीं थके थे।

PunjabKesari
वैसे तो डिंपल गर्ल पर हर आउटफिट सूट करता है, लेकिन साड़ी में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। इस तरह की साड़ी किसी भी पार्टी या शादी के लिए ना सिर्फ परफेक्ट रहेगी बल्कि लोगों को आपकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर देगी।

PunjabKesari
ग्रीन कलर का रॉ मैंगो का कुर्ता-शरारा भी प्रीती पर काफी जच रहा था। इस तरह का  एथेनिक लुक आपको भी बेस्ट लुक दे सकता है। शरारा के साथ आप शाॅर्ट या लान्ग कुर्ता कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari
रेड कलर के रिंपल एंड हरप्रीत नरूला की डिजाइनर अनारकली में प्रीति जिंटा को जिसने देखा वह देखाता ही रह गया। इस लुक में वह संस्कारी बहू लग रही थी। हर बार की तरह इस बार भी उन्हाेंने मेकअप सिंपल ही रखा। 
 

Related News