28 APRSUNDAY2024 7:18:09 AM
Nari

क्या ये ही प्यार है ?.....या सिर्फ अट्रैक्शन! इन संकेतों से चलेगा पता

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Jan, 2023 02:46 PM
क्या ये ही प्यार है ?.....या सिर्फ अट्रैक्शन! इन संकेतों से चलेगा पता

अक्सर लड़का या लड़की एक दूसरे को देखकर पसंद करने लगते हैं। वह उनके साथ दोस्ती करना चाहते हैं, वक्त बिताना चाहते हैं। कई बार वह अपनी भावना को प्यार समझने लगते हैं और इसी प्यार को पूरा करने के लिए अपने उस दोस्त को प्रपोज कर देते है। अगर पार्टनर प्रपोजल पर हामी भर दें तो लोग रिलेशनशिप में आ जाते हैं। हालांकि बाद में आपको एहसास होता है कि जिसे प्यार समझकर आप रिश्ते में बंधे थे, वह महज आकर्षण और लगाव था, जो वक्त के साथ खत्म हो गया। ऐसे में आपका रिलेशनशिप अधिक समय तक नहीं चल पाता और रिश्ते को तोड़ने की नौबत आ जाती है। कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि उन्हें अपने पार्टनर से प्यार है या आकर्षण। ऐसे में रिलेशनशिप में आने से पहले या अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने से पहले आपको अपनी सही भावना का पता होना चाहिए, कि क्या आपको सच में उनसे प्यार है या सिर्फ लगाव और आकर्षण है।

PunjabKesari

पहली नजर में नहीं होता प्यार

लोगों को मानना है कि कई बार पहली नजर में प्यार हो जाता है। हालांकि ये अधिकतर मामलों में मिथ्या ही है। पहली नजर में आप सिर्फ सामने वाले के प्रति आकर्षित होते हैं, जो सिर्फ लुक्स पर आधारित होता है। यानी भविष्य में उनकी खूबसूरती या लुक में बदलाव आया तो आपका प्यार खत्म हो सकता है। प्यार के लिए आपको अपने पार्टनर के व्यवहार, व्यक्तित्व के बारे में पता होना चाहिए। पार्टनर के दिल को समझकर ही आप प्यार में पड़ते हैं। इसलिए पहली नजर के प्यार को आकर्षण समझें।

PunjabKesari

प्यार में परवाह होती है

जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको दूसरे की परवाह होती है। प्यार में देखभाल की जाती है, लेकिन उसे जताया नहीं जाता पर आकर्षण में आप खुद को साबित करते हैं। अपनी भावनाएं जताने लगते है और दिखावा करते हैं कि आपको पार्टनर की परवाह है।

PunjabKesari

याद आना प्यार 

जो लोग प्यार करते हैं वह कहीं भी रहें, दोस्तों के साथ बाहर हैंगआउट कर रहे हों या फिर किसी से बात कर रहे हों लेकिन आपके दिमाग में उनका ही ख्याल और याद रहती है। वहीं आकर्षण में ऐसा नहीं होता। आप उन्हें याद तो करते हैं लेकिन जब आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ होते हैं तो अपने पार्टनर को भूल जाते हैं।

PunjabKesari

Related News