26 APRFRIDAY2024 7:26:31 AM
Nari

खांसी में इन चीजों का सेवन, ग्ले में दर्द से देगा जल्द राहत

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 25 Feb, 2020 04:47 PM
खांसी में इन चीजों का सेवन, ग्ले में दर्द से देगा जल्द राहत

बदलते मौसम में लोग खांसी का शिकार होते हैं। कुछ लोगों की खांसी तो 5-10 दिन में खत्म हो जाती है, मगर कुछ लोग काफी लंबे समय तक खांसते रहते हैं। खांसते-खांसते तो कई बार ग्ले में हल्की दर्द भी होने लगती है, जिसके चलते व्यक्ति को कुछ भी खाने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरी ईलाज के साथ-साथ आपको कुछ घरेलू उपाय भी अपनाने चाहिए, ताकि खांसी की समस्या जल्द से जल्द ठीक हो सके। आइए जानते हैं खांसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

क्या खाएं?

Related image,nari

केला

सर्दी खांसी के दौरान आपका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। जिसके चलते आपके शरीर को ताकत की जरुरत होती है। केला आपकी बॉडी को स्ट्रांग करने और खांसी के आपको राहत दिलाने में मदद करता है। हम मानते हैं ज्यादातर लोग खांसी में केला खाने से मना करते हैं, मगर कुछ केस में केला खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

विटामिन-सी

ग्ले खराब में विटामिन-सी युक्त पदार्थ आपके लिए फायदेमंद होते हैं। जैसे कि.. संतरा, आंवला और नींबू पानी ग्ले खराब में आपके लिए रामबाण सिद्ध होता है। मगर सर्दियों में आप हल्की धूप में बैठकर ही ग्ले खराब में इन्हें खाएं तो बेहतर होगा।

Related image,nari

दालचीनी

ग्ले खराब में दालचीनी वाली चाय पिएं। चाय को कप में डालने के बाद 1 चुटकी नमक डाल लें, इससे भी आपको काफी राहत महसूस होगी।

खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए?

-खांसी के दौरान दूध पीने से परहेज करें।

-ज्यादा ऑयली और जंक फूड न खाएं।

-मैदे से बने पदार्थ आपके लिए ऩुकसानदायक हो सकते हैं।

-ज्यादा टमाटर प्याज वाली घर पर बनी सब्जी भी न खाएं।

-खाने के साथ गुनगुना पानी पिएं।


Related image,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News