25 APRTHURSDAY2024 7:03:14 PM
Nari

प्रेग्नेंट महिलाएं खाए ये साग, शरीर में नहीं होगी खून की कमी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 May, 2020 10:26 AM
प्रेग्नेंट महिलाएं खाए ये साग, शरीर में नहीं होगी खून की कमी

प्रेगनेंसी के दौरान बहुत सी महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसके कारण ना सिर्फ डिलीवरी के वक्त परेशानी होती है बल्कि प्रेगनेंसी पीरियड्स के दौरान भी चक्कर, उल्टी थकान जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देंगे।

चलिए आपको बताते हैं प्रेगनेंसी में किन चीजों का सेवन शरीर में खून की कमी नहीं होने देगा।

पालक

इसमें आयरन के अलावा पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, बी9 और ई भरपूर मात्रा में होता है। शरीर में खून की कमी पूरा करने के अलावा यह शिशु के दिमागी विकास के लिए भी फायदेमंदं है।

Portrait pregnant woman on sofa eating fresh green vegetable salad ...

मेथी साग

फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मेथी साग का सेवन भी गर्भावस्था में फायदेमंद होता है। साथ ही इससे भ्रूण का विकास भी बेहतरीन तरीके से होता है।

सरसों का साग

सरसों के साग में आयरन व कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो जच्चा और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद है। साथ ही इससे प्रेगनेंसी में पाचन क्रिया भी सही रहती है।

चौलाई साग

इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो एनीमिया की शिकायत नहीं होने देते। साथ ही यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद है। यह पेट व कब्ज के लिए भी बढ़िया माना जाता है।

विटामिन 'C' की कमी को पहचान कर खाएं ये ...

बथुए का साग

शरीर में खून की कमी पूरी करने के साथ बथुए का साग पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाता है। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व शरीर में कमजोरी नहीं आने देते।

मूली के पत्ते

आयरन, थाइमिन, विटामिन्स व फास्फोरस से भरपूर मूली के पत्ते इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इससे शरीर में कमजोरी भी नहीं आती।

अजवाइन के पत्ते

एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन व विटामिन्स से भरूपर अजवाइन के पत्तों का साग भी गर्भावस्था में फायदेमंद है। आप चाहें तो इसका सलाद या सूप भी बनाकर पी सकती हैं।

Saag Paneer - Instant Pot Pressure Cooker | Recipe | Saag

नोटः प्रेगनेंसी के दौरान डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, सूखे मेवे, जूस, दूध, दही और मछली जैसी हैल्दी चीजें शामिल करें। मगर, अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related News