26 APRFRIDAY2024 1:07:15 PM
Nari

रैड या पिंक नहीं, ट्रैंड में आया ब्राइडल लहंगे का यह कलर (See Pics)

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 22 Jul, 2019 03:02 PM
रैड या पिंक नहीं, ट्रैंड में आया ब्राइडल लहंगे का यह कलर (See Pics)

जब बात ब्राइडल लहंगे की आती है तो दिमाग में सिर्फ दो ही रंग आते है- रैड और पिंक जोकि हर किसी को आकर्षित भी जल्दी कर जाते हैं। हालांकि, मॉडर्न समय में कुछ दुल्हनें अपने लहंगे में ऑफ-बीट और प्रिटी शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर रही हैं। 

PunjabKesari

अगर आप भी रैड, ऑरेंज या पिंक से अलग किसी यूनिक कलर के साथ एक्सपेरिमेंट के लिए इंस्पिरेशन चाहती हैं तो आज हम आपको एक ऐसी ही रियल ब्राइड के बारे में बताएंगे जिन्होंने मैक्सिको में अपनी शादी के दिन ग्रीन कलर का लहंगा पहना। 

PunjabKesari

बता दें कि मैक्सिको में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली इस दुल्हन ने अपनी शादी पर मशहूर इंडियन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का ऑफ-बीट कलर का लहंगा चूज किया। उन्होंने ग्रीन कलर का ब्रोकेड सिल्क लहंगा वियर किया। इस सिपंल से दिखने वाले लहंगे की ग्रेस बढ़ा रहा था बॉर्डर पर किया गया हैवी गोट्टा-पट्टी वर्क। इस दुल्हन ने अपनी लहंगे से मैचिंग की ब्लाउज कैरी किया और लाइट ग्रीन बॉर्डर वाले व्हाइट फ्लोरल दुपट्टे के साथ अपने मॉडर्न ब्राइड लुक को कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

ज्वेलरी के नाम पर दुल्हन ने यूनिक डिजाइन्स त्रिकोण शेप्ड वाला नेकलेस, ईयररिंग्स व मांग टीका पहना जो उनके ब्राइडल लुक की ग्रेस और भी बढ़ा रहे थे। 

PunjabKesari

बात अगर मेकअप की करें तो उन्होंने डार्क लहंगे के साथ मिनिमम मेकअप और पिंक लिप शेड व लूज टाइड बन बनाया। अगर आप भी गैर-पारंपरिक दुल्हन है और कुछ यूनिक कलर चूज करना चाहती है तो इस दुल्हन से आइडिया ले सकती है। दुल्हन के दूल्हे राजा जी ने भी इसी डिजाइनर की कलेक्शन से ली गई ग्रीन कंट्रास्ट क्रीम कलर की शेरवानी पहनी जिसपर लाइट ग्रीन फ्लोरल प्रिंट वर्क था। पर्ल माला और बेबी पिंक साफा के साथ उन्होंने अपने ग्रुम लुक को कंप्लीट किया। 

 

 


 

Related News