26 APRFRIDAY2024 9:24:04 AM
Nari

पूरी दुनिया में कर्नाटक की ये महिलाएं तैयार करती हैं तिरंगा!

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 13 Jul, 2018 03:44 PM
पूरी दुनिया में कर्नाटक की ये महिलाएं तैयार करती हैं तिरंगा!

तिरंगे झंड़े का सम्मान देश के हर कोने में पूरी तरह से किया जाता है। क्या कभी आपने सोचा है कि झंड़ा देश के किस राज्य में किस कंपनी द्वारा बनाया जाता होगा? तिरंगा कर्नाटका की तुलसीगरी देश की एकमात्र तिरंगा बनाने वाली कंपनी है। इस कंपनी में ज्यादातर वहां की स्थानीय औरतें काम करती हैं। उनके द्वारा बनाए गए तिरंगों का पूरी दुनिया में सम्मान होता है। 


इस कंपनी में 400 के लगभग कर्मचारी काम करके हैं, जिनमें औरतों की संख्या महिलाओं से कहीं ज्यादा है। कंपनी की सुपरवाइजर अन्नपूर्णा कोटी है। कंपनी में औरतों की संख्या ज्यादा होने के पीछे वह यह वजह बताती है कि औरतों के मुकाबले पुरुषों में धैर्य की कमी होती है। वे माप लेने में जल्दी करते हैं, जिससे गलती हो जाती है। 

PunjabKesari

इस तरह की गलती हो जाने पर सिलाई उधेड़ कर झंड़ा बनाने की प्रक्रिया दोबारा पूरी करनी पड़ती है। वहीं, पुरुष बहुत जल्दी काम छोड़कर चले जाते हैं। इस कारण यहां औरतें कपास की कताई से लेकर सिलाई तक का काम खुद ही करती हैं। देश के लगभग हर कोने भारतीय दूतावासों, आधिकारिक कार्यक्रमों और सरकारी भवनों में उनके द्वारा बनाए तिरंगे झंड़े फहराए जाते हैं। 


पिछले साल उन्होंने लगभग 60,000 तिरंगे झंड़े बनाए थे। तिरंगा बनाने के लिए इसके रंगों से लेकर माप,सिलाई तक सबकुछ ध्वज संहिता और भारतीय मानक ब्यूरो से दिशानिर्देश के अनुसार किया जाता है। इस बातों में जरा सी गलती की भी कोई गुंजाइश नहीं होती। इन महिलाओं को अपने काम को लेकर कहना है कि हर अलग-अलग जगहों पर नहीं जा पाते लेकिन जब तिरंगा पूरी दुनिया में जाता है तो हम गर्व महसूस करते हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News