29 APRMONDAY2024 3:47:17 AM
Nari

कोई शादी के 4 साल बाद बनीं मां तो किसी के घर 6 महीने बाद गूंजी किलकारियां

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Dec, 2023 04:53 PM
कोई शादी के 4 साल बाद बनीं मां तो किसी के घर 6 महीने बाद गूंजी किलकारियां

साल 2023 में कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स शादी के बंधन में बंधे तो वहीं कुछ सितारों के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी। दीपिका कक्कड़, स्वरा भास्कर से लेकर गौहर खान तक जैसी कई एक्ट्रेस इस साल मां बनीं। चलिए आज के पैकेज में उन्हीं स्टार्स के बारे में बताते हैं जो इस साल बने पेरेंट्स। 

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला 

रुबीना दिलैक जुड़वा बेटियों की मां बनीं है। हाल ही में रुबीना ने बेटियों के एक महीने के होने पर पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी। बता दें रुबीना और अभिनव शादी के पांच साल बाद पेरेंट्स बन रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम 

शादी के चार साल बाद दीपिका और शोएब 21 जून को एक बेटे के पेरेंट्स बनें। दीपिका ने प्री मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। जिसे 20 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया। कपल ने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है। 

PunjabKesari

 

गौहर खान-जैद दरबार 

इसी साल मई में गौहर खान और जैद दरबार के घर बेटे की किलकारियां गूंजी। जिसका नाम जेहान रखा है। 

PunjabKesari

 

स्वरा भास्कर-फहाद अहमद 

दोनों इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे और 23 सितंबर को उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया। जिसका नाम कपल ने 'राबिया' रखा। इनकी शादी और गुड़न्यूज दोनों ही सुर्खियों में रहे थे। 

PunjabKesari

 

राहुल वैद्य-दिशा परमार 

टीवी के फेमस कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार ने सितंबर में नन्ही परी का स्वागत किया। जिसका नाम नव्या रखा। 

PunjabKesari

 

गौतम रोडे-पंखुड़ी अवस्थी 

पंखुड़ी अवस्थी ने जुलाई में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। गौतम रोडे और पंखुड़ी 4 साल बाद एक बेटे और एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। 

PunjabKesari

 

इशिता दत्ता-वत्सल सेठ 

इशिता दत्ता और वत्सल के घर शादी के पांच साल बाद बच्चे की किलकारियां गूंजी। इशिता ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम वायु रखा है। 

PunjabKesari

सना खान-मुफ्ती अनस सैयद 

साल 2020 में सना खान ने मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। वहीं इस साल सना ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम कपल ने तारिक जमील रखा।

PunjabKesari

 

तो ये थे वो स्टार्स जो इस साल पेरेंट्स बनें।

Related News