05 APRSUNDAY2026 8:13:02 AM
Nari

घर को बुरी नजर से बचाएंगी Main Entrance पर लगाई इन 5 से कोई 1 चीज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Apr, 2022 03:34 PM
घर को बुरी नजर से बचाएंगी Main Entrance पर लगाई इन 5 से कोई 1 चीज

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर का वास्तु सही होने पर सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर को सकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाने के लिए लोग घर के मुख्य दरवाजे पर कई शुभ चीजें लगाते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनका मुख्य द्वार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

देवी लक्ष्मी की तस्वीर

घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर को बुरी नजर नहीं लगती और धन का आगमन भी होता है।

PunjabKesari

गुड लक शुभ-लाभ

घर को बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए मुख्य द्वार के दोनों ओर शुभ लाभ लिखें। मान्यता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं कर पाती।

तोरण लगाएं

घर के मुख्य द्वार पर पीपल, आम और अशोक के पत्तों का तोरण बनाकर बांधना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश करती है।

PunjabKesari

लक्ष्मी जी के चरण

सिंदूर से घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैर बनाएं। वास्तु के अनुसार, इससे घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।

स्वास्तिक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को शुभ संकेत माना गया है। वास्तु के अनुसार, प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।

घर के लिए वास्तु टिप्स का रखें खास ख्याल

- घर का दरवाजा खोलते समय उसमें आवाज नहीं होनी चाहिए। यह नकारात्मकता का प्रतीक है।
- प्रवेश द्वार पर हमेशा रोशनी होनी चाहिए।
- घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रवेश द्वार पर सुंदर और साफ नाम की पट्टी लगाएं।
- घर का मुख्य द्वार अन्य दरवाजों से बड़ा रखना चाहिए। साथ ही मुख्य द्वार दोनों ओर से खुला होना चाहिए।

PunjabKesari

Related News