25 APRTHURSDAY2024 2:23:03 AM
Nari

पैसे की बर्बादी और क्लह कलेश की वजह कहीं घर में पड़ी ये चीजें तो नहीं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Aug, 2020 01:02 PM
पैसे की बर्बादी और क्लह कलेश की वजह कहीं घर में पड़ी ये चीजें तो नहीं

वास्तु के अनुसार, हमारे घर पर पड़ी चीजें हम पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में घर पर पड़ी कुछ चीजों से नकारात्मक ऊर्जा निकलने के कारण वास्तुदोष होने लगता है। इसके कारण घर में कलह- कलेश का माहौल बनने के साथ धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें घर पर रखने के लिए खास ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि इन परेशानियों से बचा जा सके...

बंद घड़ी

वास्तु के अनुसार, घर की दीवार पर टूटी या खराब घड़ी लगाने अशुभ होता है। इससे प्रगति के रास्तों में बांधा आती है। ऐसे में बंद हो चुकी घड़ी तुरंत ठीक या बाहर फेंक देना चाहिए। 

शिवलिंग

ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार, भगवान शिव के शिवलिंग की स्वरूप की पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। मगर घर पर शिवलिंग की स्थापना नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह पर उनकी पूजा मंदिर में जाकर ही करनी चाहिए।

nari,PunjabKesari

खंडित मूर्ति

अपने पूजा घर में देवी-देवता की टूटी हुई प्रतिमा या मूर्ति रखने से भी बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में कार्यों को करने में बांधा आती है।

डूबते जहाज और हिंसक जानवर 

डूूबता जहाज और हिंसक जानवर गुस्से और नुकसान का प्रतीक कहलाते हैं। इसलिए ऐसी तस्वीरें घर पर रखने से घर में नकारात्मकता फैलती है। साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

टूटे खिड़कियां या दरवाजे 

इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर की खिड़कियां, दरवाजे और शीशे कभी भी टूटे या इनमें दरार न हो। इससे आर्थिक परेशानी होने के साथ घर में लड़ाई- झगड़ों का माहौल बनता है। 

nari,PunjabKesari

देवी काली की मूर्ति

घर पर कभी भी काली माता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। हां देवी काली के कई रूप होते हैं। ऐसे में आप उनकी किसी अन्य रूप की तस्वीर या प्रतिमा लगा सकते हैं।

टूटे बर्तन और खराब बिजली के उपकरण 

रसोईघर में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी बर्तन एकदम सही होने चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटे बर्तनों को इस्तेमाल करने से घर की सुख- शांति भंग हो जाती है। ऐेसे में घर-परिवार के सदस्यों में लड़ाई- झगड़ें होते हैं। इसके साथ ही बिजली की चीजों के खराब होने पर उसे तुरंत ही ठीक करवा लेना चाहिए। नहीं तो धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

nari,PunjabKesari

नटराज की मूर्ति

वास्तुशास्त्र के अनुसार, शिव जी की नटराज रूप की मूर्ति घर पर स्थापित नहीं करनी चाहिए। असल में, स्वरूप में शिव से गुस्से में तांडव करते हैं। ऐेसे में इसका मतलब विनाश करना होता है। इसलिए इसे घर पर रखने से बचना चाहिए। 
 

Related News