19 APRFRIDAY2024 7:49:16 PM
Nari

Rasoi Tips: किचन के हर काम को आसान कर देंगे ये छोटे-छोटे टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Apr, 2022 01:42 PM
Rasoi Tips: किचन के हर काम को आसान कर देंगे ये छोटे-छोटे टिप्स

किचन में खाना बनाते वक्त अक्सर महिलाओं को डर रहता है कि खाना कहीं जल न जाए, कच्चा ना रह जाए। वहीं, डिश का स्वाद अच्छा नहीं हुआ तो...? हालांकि खाना बनाना इतना भी मुश्किल काम नहीं है लेकिन इन सभी गलतियों से बचने के लिए आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आज अपने इस पैकेज में हम आपको किचन के कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स बताएंगे, जो आपको किचन क्वीन बनाएंगे।

1. आलू की पैटी या टिक्की बनाने के लिए आलू को अच्छी तरह उबालकर रेफ्रिजरेट में ठंडा कर लें। इससे टिक्की गलेगी नहीं और अच्छी बनेगी।

PunjabKesari

2. बाजरे या ज्वार में गर्म पानी डालकर आटा गूंथे। इससे रोटियां नर्म बनेंगी।

3. अदरक-लहसुन को ग्राइंड करते समय उसमें थोड़ा-सा तेल व नमक डाल दें और फिर स्टोर करें। इससे वो लंबे समय तक फ्रैश रहेगा।

4. गुलाब जामुन बनाने के लिए ढोह बनाते समय उसमें दूध मिलाएं। इससे गुलाब जामुन नर्म बनेंगे।

5. चिकन को मैरीनेट करते समय उसमें थोड़ा-सा बेकिंड सोडा मिलाएं। इससे चिल्ली चिकन सॉफ्ट बनेगा।

6. बूंदी का रायता बनाते समय उन्हें नमक और मसाला मिली हुई दही में डायरेक्ट डालें। इससे रायता टेस्टी बनेगा।

7. पूरियों को बेलकर तलने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे वो फ्राई करते समय ज्यादा तेल नहीं सोखेंगी।

8. मूंग दाल के चीले बनाते समय उसमें थोड़ा-सा चावल का आटा मिला लें। इससे चीले कुरकुरे बनेंगे।

PunjabKesari

9. हरी चटनी को आईस क्यूब ट्रे में जमाकर स्टोर करें। इससे वो ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेगी।

10. ग्रेवी में अगर घी ज्यादा हो जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इससे घी जम जाएगा और आप उसे आसानी से बाहर निकाल सकती हैं।

11. सब्जी बनाते समय ध्यान रखें कि सभी सामग्री को एक साथ ना डालें बल्कि जो चीजें पकने में ज्यादा समय लेती हैं उन्हें पहले थोड़ा-सा पका लें और फिर दूसरी चीजें डालें।

12. चिल्ली फ्लैक्स, टोमैटो केचअप और मेयोनेज को मिक्स करें। लीजिए आपकी चिली मेयोनेज डिप तैयार है।

13. रायते में हींग-जीरा भूनकर डालने की बजाए उसका तड़का लगाएं। इससे रायता ज्यादा स्वादिष्ट बनता है।

14. बेसन की बर्फी में थोड़ी-सी सूजी मिला लें। इससे बर्फी दानेदार और टेस्टी बनेंगी।

15. ग्रेवी वाली डिश बनाते समय उसमें टमाटर जरूर डालें। इससे सब्जी की ग्रेवी टेस्टी और स्मूद बनेंगी।

16. दही जमाते समय दूध में छोटा-सा नारियल का टुकड़ा डाल दें। इससे दही 2-3 दिन तक ताजा रहेगी।

PunjabKesari

17. ग्रेवी वाली दाल-सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो उसमें सूखी ब्रेड का चूरा या बेसन भूनकर डाल दें। ग्रेवी भी गाढ़ी होगी और सब्जी का स्वाद भी बढ़ेगा।

18. मिर्च के अचार में थोड़ी-सी हींग डाल दें। इससे मिर्च का अचार खराब नहीं होगी।

19. पकौड़े बनाते समय उसके घोल में एक चुटकी अरारोट और थोड़ा-सा गर्म तेल मिला लें। इससे पकौड़े ज्यादा कुरकुरे और स्वादिष्ट बनेंगे।

20. हर्ब्स को काटते समय उसपर थोड़ा-सा नमक छिड़क लें। इससे वह इधर-उधर नहीं फैलेंगे।

21. जब भी आप ऑमलेट पका रहे हों तब अंडे को फेंटें और कड़ाही को हिलाएं। इससे ऑमलेट सही बनेगा।

22. बेलन को 4-5 मिनट फ्रिज में रखने के बाद रोटियां बनाएं। इससे आटा बेलन पर नहीं चिपकेगा।

23. बारीक कटी सब्जियां पकाने से खपत को 50% तक कम किया जा सकता है इसलिए सब्जियों को जितना हो सके बारीक काटें।

PunjabKesari

24. कीवी को दो हिस्सों में काटकर चम्मच से उसका पल्प निकालें। इससे वो आसानी से निकल जाएगा।

25. लच्छा परांठा बनाते समय लच्छे को कुछ समय फ्रिज में रखें और फिर सेंके। इससे एक-एक परत आराम से उतरेगी।

26. पास्ता उबालते समय उसमें थोड़ा-सा तेल मिला दें। इससे वो आपस में चिपकेगा नहीं।

27. पुदीना और धनिया की हरी चटनी  तैयार करते समय एक चुटकी हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। इससे उसका रंग बरकरार रहेगा।

28. चावल में अगर ज्यादा पानी हो गया हो तो उसमें एक ब्रेड का स्लाइस रख दें। ब्रेड बचा हुआ पानी सोख लेगी

29. काजू कतली को पॉलीथिन या पर्चमेंट पेपर के बीच रखकर बेलें और फिर उसे डायमंड शेप में काटें। इससे काजू कतली की शेप खराब नहीं होगी।

30. चाहे वह सफेद या ब्राउन शुगर हो, टमाटर सॉस में इसका सिर्फ एक बड़ा चम्मच डालें। इससे सॉस का स्वाद बढ़िया आएगा।

PunjabKesari

Related News