16 APRTUESDAY2024 4:52:07 PM
Nari

मानसून में पीएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स, स्किन और बाल रहेंगे हैल्दी

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 12 Jul, 2021 05:13 PM
मानसून में पीएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स, स्किन और बाल रहेंगे हैल्दी

बदलते मौसम में अकसर स्किन और बालों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। खासकर मानसून सीजन में महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या ज्यादातर देखी जाती है। ऐसे में इन समस्याओं की रोकथाम के लिए लोग कई तक के घरेलू उपायों को अपनाते हैं। लेकिन आज हम कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें फाॅलो कर आप स्किन और बालों की समस्याओं से निजात पा सकेंगे। 

इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के जरिए शरीर के सारे जहरीले पदार्थों बाहर निकल जाते हैं जिससे आप दिन भर ऊर्जावान और ताजा महसूस कर सकते हैं। डिटॉक्स पानी फलों और सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। विटामिन्स और पोषक तत्वों से मौजूद ये डिटॉक्स ड्रिंक्स बालों और सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं को भी स्वस्थ रखते हैं। आईए जानते हैं इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में- 

PunjabKesari

नींबू और अदरक- 
नींबू और अदरक सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक डिटॉक्स ड्रिंक है। अदरक और नींबू का यह डिटॉक्स ड्रिंक सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए आप  एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर उसमें 1 इंच के बराबर अदरक का टुकड़ा डाल दीजिए। अब इसे सुबह खाली पेट पीएं।  वजन घटाने के लिए आपको हर रोज सुबह इसके 2  गिलास पीने हैं। 


दालचीनी का ड्रिंक- 
दालचीनी एक औषद्धि है। इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही बहुत लाजवाब होते हैं। वहीं दालचीनी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद  है। अगर आप नींद की समस्या से परेशान है तो  इसे रात में दूध के साथ लें और अगर आप अपना वज़न कम करना चाहती हैं तो आपको दालचीनी की डिटॉक्स ड्रिंक पीना चाहिए। एक गिलास में गुनगुना पानी लें और पीसी हुई दालचीनी का एक चम्मच पाउडर इसमें मिलाएं। इस डिटॉक्स ड्रिंक को आपको रात को सोने से पहले पीना है। कुछ ही दिनों में आपको बेहतर रिजल्ट दिखाई देगा। 


PunjabKesari

खीरे और पुदीने का डिटॉक्स ड्रिंक-
गर्मियों में खीरा पानी की कमी को पूरा करता है। गर्मियों में होने वाली  डिहाइड्रेशन से बचाने में खीरा काफी मददगार है। इसी तरह पुदीना भी पाचन संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी है। इसलिए इन दोनों को मिलाकर जब आप डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करती हैं, तो यह आपको डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी दोनों समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी ले और उसमें खीरे के कुछ टुकड़ें और पुदीने की पत्तियां डालनी हैं। कुछ ही देर तक इसे यूं ही रखे और 15 मिनट के बाद   इसे पीजिए। यह डिटॉक्स ड्रिंक आपको एनर्जी के साथ शरीर को ठंडा भी रखेगा। 

पुदीना और हरे सेब का ड्रिंक-
हरे सेब के टुकड़े और पुदीने को एक जार के पानी से भरे। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इस ड्रिंक का इस्तेमाल दिन में दो बार किया जा सकता है। ये आपकी स्किन और बाल दोनों को स्वस्थ रखेगा।

PunjabKesari

काला अंगूर और नींबू का ड्रिंक-
नींबू विटामिन-सी का बड़ा स्रोत है। उसमें काले अंगूर को शामिल करने से उसका फायदा और ज्यादा बढ़ जाता है।  ये डिटॉक्स ड्रिंक बाल गिरने को रोकता है और चेहरे को चमकदार बनाता है। उसे बनाने के लिए एक लीटर पानी में 10-15 अंगूर और एक नींबू के जूस को मिलाएं और 20 मिनट के लिए उसे छोड़ दें, उसके बाद इस ड्रिंक का सेवन करे।

Related News