19 APRFRIDAY2024 11:17:58 AM
Nari

जानिए, कुंभ राशि की लड़की के लिए कैसा वर रहेगा परफेक्ट

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Jul, 2020 04:41 PM
जानिए, कुंभ राशि की लड़की के लिए कैसा वर रहेगा परफेक्ट

हर किसी को अपनी लाइफ ईमानदार, केयरिंग, प्यार करने वाला और समझदार साथी की तलाश होती है। ताकि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीत सकते है। ऐसे में ही हिंदू धर्म में शादी होने से पहले लड़का व लड़की की कुंडलियां मिला कर पता लगाया जाता है किस राशि के जातक में कैसे गुण पाएं जाते हैं। दोनों की शादी चलेगी या नहीं। ऐसे में बात अगर कुंभ राशि की लड़कियों की करें तो वह स्वभाव से भावुक, स्वतंत्र और शांत होती है। तो चलिए आज हम आपको राशि के हिसाब से बताते है कि इनके लिए किस राशि के लड़के के साथ अच्छे से पटेगी।

nari,PunjabKesari

जब लड़की और लड़का दोनों की राशि हो कुंभ

अगर दोनों कुंभ राशि के हुए तो इनका वैवाहिक जीवन अच्छे से बीत सकता है। दोनों की सोच- विचार, पसंद- नापसंद एक जैसी होने से इनमें तालमेल अच्छे से बैठता है। ऐसे में इनकी जोड़ी एकदम परफेक्ट कही जा सकती है। इसी कारण इनमें किसी बात पर कोई झगड़ा या बहस होने के बावजूद भी इनकी मैरिड लाइफ अच्छे व सुखमय तरीके से बीतती है। 

लड़की कुंभ राशि की लड़का मेष

मेष राशि के लोग स्वभाव से थोड़े जिद्दी व अडियल होती है। ऐसे में इस राशि के लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझने वाले होते है। इसलिए इनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही सुखमय व प्यार से बीतती है।  

nari,PunjabKesari

लड़की कुंभ राशि की लड़का वृषभ

बात अगर वृषभ राशि के लड़कों की करें तो ये थोड़े आलसी किस्म के होते हैं। इसके कारण कुंभ राशि की लड़कियों का इनके साथ रिश्ता अच्छे से बीतने की जगह तनाव से भरा रहता है। ऐसे में इनकी रिश्ते में तनाव बना रहता है।  साथ ही मेरिड लाइफ सामान्य रहता है।

लड़की कुंभ राशि की लड़का मिथुन

ये दोनों राशि के लोग एक-दूसरे के लिए प्रति ज्यादा समर्पित की भवना नहीं रखते है। ऐसे में दोनों का रिश्ता सामान्य बीतता है। अगर कहीं मिथुन राशि के लड़के अपने रिश्ते को अहमियत दें तो इसके भी बीच का चल रहा तनाव कम हो सकता है। 

लड़की कुंभ राशि की लड़का कर्क

इन दोनों राशि के लोगों के स्वभाव में बहुत ही फर्क होता है। इनकी सोच, समझ एक दूसरे से मेल न खाने से इनका रिश्ता अच्छा व मजबूत नहीं बन सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों की शादी अच्छे से टिक नहीं सकती है। 

nari,PunjabKesari

लड़की कुंभ राशि की लड़का सिंह

कुंभ राशि की लड़कियां अपनी बात व सोच को लेकर बहुत ही क्लीर होती है। वहीं बात सिंह राशि के लड़के की करें तो वह बहुत ऊर्जावान होते है। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी कामयाब साबित हो सकती हैं। मगर सलड़के को अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए।  

लड़की कुंभ राशि की लड़का कन्‍या

कुंभ राशि की लड़कियां बहुत ही भावुक, दयालु और सिद्धांतवादी होती है। ऐसे में इन्हें कन्या राशि के लड़के साथ रिश्ता जोड़ने से पहले सोच लेना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कन्या राशि का लड़का इन्हें ज्यादा ज्ञान देने के चक्कर में रोक-टोक करें। उनके द्वारा किया ऐसा व्यवहार कुंभ राशि की लड़कियों को नापसंद भी आ सकता है। इसके कारण इनमें मतभेद भी हो सकते है। 

लड़की कुंभ राशि की लड़का तुला

इन दोनों राशि के लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझने वाले होते है। ऐसे में इन्हें परफेक्ट जोड़ी के रूप में देखा जा सकता  है। इन राशियों के लोग जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाते है। साथ ही कोई भी परेशानी होने पर शांत मन से दोनों मिलकर समस्या का हल भी ढूंढ लेते है। 

लड़की कुंभ राशि की लड़का वृश्चिक

कुंभ की महिलाएं स्वतंत्र स्वभाव की होती है। मगर वृश्चिक का पुरुष अपने विचारों से बंधे होते है। ऐसे में इनका वैवाहिक जीवन अच्छे से न बीतने वाला होता है। अगर कही इनकी शादी हो भी जाए तो इनके रिश्ते में प्यार, खुशी की जगह खटास बनी रहती है। इसलिए इन्हें शादी के बंधन में बंधने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

लड़की कुंभ राशि की लड़का धनु

ये दोनों राशि के लोग एक-दूसरे के लिए ही बने होते है। बात अगर कुंभ राशि की लड़की की करें तो वह पूरी ईमानदारी व लगन से सभी कामों को करती है। वही धनु राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले और किसी भी काम करने के लिए बड़े उत्साहित होते है। ऐसे में इन्हें एक आइडियल कपल के तौर पर कहा जा सकता है। 

लड़की कुंभ राशि की लड़का मकर 

इन दोनों के राशि के लोग एक-दूसरे को अच्छे से समझने वाले होते है। ये अपने रिश्ते को प्यार व समझदारी से निभाते हैं। ऐसे में ये इस राशि के लोगों की जोड़ी बेस्ट कही जा सकती है।

लड़की कुंभ राशि की लड़का मीन

इन दोनों राशि के लोगों में काफी अच्छा तालमेल होता है। दोनों की अपने रिश्ते को अहमियत देने वाले होते है। हां कभी कुंभ राशि की लड़कियों की पर जल्दी ही नाकारात्मक सोच हावी हो जाती है। ऐसे में इनकी यही सोच इनके अच्छे- भले रिश्ते में खटास पैदा करने का काम करती है। 
 

Related News