27 APRSATURDAY2024 3:18:47 AM
Nari

वैलेंटाइन वीक पर घूमने का है प्लान, तो करें इन रोमांटिक जगहों की सैर

  • Updated: 07 Feb, 2018 01:52 PM
वैलेंटाइन वीक पर घूमने का है प्लान, तो करें इन रोमांटिक जगहों की सैर

वैलेंटाइन वीक को स्पैशल बनाने के लिए कुछ कपल्स घूमने के लिए अलग-अलग जगहें पर जाते है। वैलेंटाइन वीक में कपल्स हमेशा ऐसी जगहों की तलाश में रहते है, जहां वो अपने ट्रिप को यादगार बना सकें। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहें है जहां आप अपने वीक को यादगार बना सकते है। इन खूबसूरत जगहों पर आप अपने पार्टनर को दोबारा आई लव यू बोल कर उन्हें स्पैशल फील करवा सकते है। तो आइए जानते है दुनिया की इन सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में।
 

1. इटली, वेनिस
पानी से घिरा यह शहर प्यार और रोमांस करने वालों के सबसे बेस्ट है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरत नहरें और शानदार पुल आप वीक को और भी रोमांटिक बना देगें।

PunjabKesari

2. पेरिस, एफिल टॉवर
पेरिस का एफिल टॉवर दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह मानी जाती है। वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करने के लिए यहां हर साल कई कपल्स आते है। इसके अलावा आप इस खूबसूरत शहर की सैर भी कर सकते है।

PunjabKesari

3. अमेरिका, हवाई
अगर आप पार्टनर के साथ रोमांस के मूड में है तो हवाई आपके लिए बेस्ट है। प्राकृतिक सौंदर्य और समुद्र से यह शहर कपल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

PunjabKesari

4. स्पेन, अलहम्ब्रा
अगर आप पार्टनर के साथ नैचर का मजा लेना चाहते है तो आप स्पेन के इस शहर में घूमने जा सकते है। यहां आप पार्टनर के साथ खूबसूरत वादियों का मजा ले सकते है।

PunjabKesari

5. चीन, यनग्शुओ
चीन के इस शहर में आप पार्टनर के साथ रोमांटिक वादियां, पहाड़ और नदी का मजा ले सकते है। ऐसी जगह पर वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने का मजा ही कुछ ओर है।

PunjabKesari

6. इंडोनेशिया, बाली
शांति और दुनिया से अलग पार्टनर के साथ वैलेंटाइन वीक का मजा लेने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। यहां पर आप समुद्र किनारे पार्टनर के साथ सस्ते में निजी विला ले सकते है।

PunjabKesari

7. स्विट्जरलैंड
खूबसूरत वादियों और नीले समुद्र वाले इस देश को भी सबसे रोमांटिक माना जाता है। पार्टनर के साथ घूमने के लिए स्विट्जरलैंड परफेक्ट रोमांटिक प्लेस है। यहां पर आप वैलेंटाइन वीक का आराम से मजा ले सकते है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News