27 APRSATURDAY2024 5:08:12 AM
Nari

Amazing Place! दुनिया की इन 7 जगहों पर जमीन पर नहीं गिरती कोई चीज

  • Updated: 28 Jun, 2018 11:22 AM
Amazing Place! दुनिया की इन 7 जगहों पर जमीन पर नहीं गिरती कोई चीज

आपने स्कूल में न्यूटन के लॉ ऑफ यूनिवर्सल ग्रेविटेशन के बारे में तो पढ़ा ही होगी, जिसके मुताबिक पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण की शक्ति होने के कारण ऊपर से कोई भी चीज नीचे फैंकने पर वह जमीन पर आकर गिरती है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण की शक्ति भी काम नहीं करती। इन जगहों पर कोई भी चीज नीचे गिरने की बजाए उपर को चली जाती है। तो चलिए जानते है इन अद्भुत जगहों के बारे में।
 

1. अमेरिका, नवादा, हूवर डैम
अमेरिका हूवर डैम नवादा से अगर आप कोई चीज नीचे की ओर गिराते हैं तो वह ऊपर की तरफ चली जाती है। दरअसल, ऐसा डैम के आर्किटेक्चर की वजह से होता है।

 

A post shared by Leslie Hutchings (@leslieh138) on

PunjabKesari

2. फोरोए द्वीप, वॉटरफॉल
आपने हमेशा झरने को नीचे की तरफ बहते हुए देखा है लेकिन क्या आपने कभी झरने को अल्टा बहते देखा है। अगर नहीं तो आपको इस द्वीप पर ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

3. कैलिफोर्निया, सांताक्रूज, मिस्ट्री स्पॉट
कैलिफोर्निया सांताक्रूज का यह मिस्ट्री स्पॉट भी किसी रहस्य से कम नहीं है। यहां लोग तिरछे होकर चलते हैं। इसके अलावा इस मिस्ट्री स्पॉट में आपको सभी पेड़ एक ही दिशा में बढ़ते दिखेंगे।

PunjabKesari

4. लद्दाख, मैग्नेटिक हिल
सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत की इस जगह पर भी आप यह अद्भुत नजारा देख सकते हैं। यहां पर आने वाले टूरिस्ट का कहना है कि इस रोड़ पर गाड़ी चलाते समय वह खुद ही ऊपर की तरफ भागने लगती है।

PunjabKesari

5. ऑस्ट्रेलिया, ब्लैक रॉक, मैग्नेटिक हिल
यहां भी लद्दाख की तरह की गाड़ी ऊपर की तरफ भागती है, फिर चाहे वह  न्यूट्रल गियर पर क्यूं ना हो। इस रोड़ पर गाड़ी चलाते समय हर कोई हैरान हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

PunjabKesari

6. आंध्र प्रदेश, लेपाक्षी, हैंगिंग पिलर
आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी मंदिर में गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता। इस मंदिर में करीब 70 पिलर है लेकिन इनमें से एक पिलर हवा में लटका हुआ है। बिना किसी सहारे के खड़ा यह पिलर किसी भी सिचुएशन में नहीं गिरता।

PunjabKesari

7. औरेगन, गोल्ड हिल, औरेगन वरटोक्स
पर्यटकों का आकर्षण बन चुकी इस जगह पर आप खड़े होकर लंबाई का फर्क देख सकते हैं। यहां आप जैसे-जैसे अपनी जगह बदलते जाएंगे आपकी लंबाई भी घटती जाएगी, जोकि किसी चमत्कार से कम नहीं है। मगर इसका कारण अभी तक लोगों के बीच रहस्य का कारण बना हुआ है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News