27 APRSATURDAY2024 9:33:59 PM
Nari

इन 5 राशियों पर मेहरबान होगी मां लक्ष्मी, सावन के महीने में बरसाएंगी कृपा

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Jul, 2022 05:22 PM
इन 5 राशियों पर मेहरबान होगी मां लक्ष्मी, सावन के महीने में बरसाएंगी कृपा

धन की देवी मां लक्ष्मी किसी से भी जल्दी प्रसन्न नहीं होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति कई तरह के प्रयास भी करते हैं। 14 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय माह सावन शुरु होने वाला है। इस महीने में आप भोलेनाथ के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं। इन पांच राशियों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा इन पर बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। इस राशि के लोगों को कोई नया कार्य करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। इनकी प्रमोशन के योग भी इस महीने में बन रहे हैं। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं या फिर कोई नया कारोबार शुरु करना चाहते हैं तो यह महीना आपके लिए एकदम शुभ रहेगा।

PunjabKesari

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह महीना बहुत ही पावन होने वाला है। इस राशि के जातकों की मान-सम्मान की वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा अचानक से धन भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस दौरान की हुई मेहनत का बहुत अच्छा फल भी मिलेगा। 

PunjabKesari

मीन 

मीन राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इस महीने में आप दान पुण्य कर सकते हैं।इसके अलावा यदि आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए एकदम सही रहेगा। 

PunjabKesari

मिथुन 

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए भी यह महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। इस महीने में इन्हें धन लाभ हो सकता है। आप किसी असहाय व्यक्ति की मदद यदि इस महीने में करते हैं तो आपको अत्यंत लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो वह इस महीने में सुलझ सकता है। 

PunjabKesari

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए भी  यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। वाणी की मधुरता से इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मां लक्ष्मी के साथ-साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की कृपा भी इन पर बरसने वाली है। यदि आप लोग राजनीति में अपना भविष्य आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। 

PunjabKesari
 

Related News