20 APRSATURDAY2024 5:04:18 AM
Nari

हूबहू ताजमहल की तरह दिखती है ये 5 इमारतें, खूबसूरती देखते ही रह जाएंगे आप

  • Updated: 25 Jun, 2018 04:58 PM
हूबहू ताजमहल की तरह दिखती है ये 5 इमारतें, खूबसूरती देखते ही रह जाएंगे आप

भारत की शान और प्यार की मासाल माने जाने वाले ताजमहल को देखने के लिए टूरिस्ट देश-विदेश से आते हैं। ताजमहल को मुगश बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। सफेद संगमरमर के पत्‍थरों से बनी यह इमारत दुनिया के सात अजूबों में भी गिनी जाती है लेकिन आज हम आपको ताजमहल की तरह बनी कुछ महलों के बारे में बताने जा रहे हैं।दुनिया में ताजमहल जैसी कई इमारतें मौजूद हैं, जो हू-ब-हू इसकी तरह दिखती है। भले ही यह ताजमहल जितनी खूबसूरत न हो लेकिन इनकी खूबसूरती किसी मामले में कम भी नहीं है।
 

1. औरंगाबाद का ताजमहल
औरंगाबाद में ताजमहल जैसे इस मकबरे को बीवी का मकबरा या भारत का छोटा ताजमहल भी कहा जाता हैं। इस मकबरे को पूरी तरह से ताजमहल की नकल कर के बनाया गया है लेकिन इसका आकार थोड़ा छोटा है। इस महल के सिर्फ गुबंद में ही संगमरमर के पत्थर लगे हुए है और बाकी का हिस्सा मिट्टी से बना है।

PunjabKesari

2. बुलंदशहर का ताजमहल
शाहजहां की तरह बुलंदशहर के फैजुल हसन कादरी ने भी अपनी बीवी की याद में इस महल को बनवाया है। अपनी सारी मेहनत की सारी कमाई लगाने के बावजूद भी फैजुल हसन कादरी इस महल में संगमरमर के पत्‍थर नहीं लगवा पाया। इसके बावजूद भी यह महल हू-ब-हू ताजमहल की तरह दिखता है।

PunjabKesari

3. बांग्लादेश का ताजमहल
इस ताजमहल को बांग्लादेश के फिल्म डायरेक्‍टर असनुल्‍ला ने बनवाया था। जब वह भारत घूमने आए तो उन्होंने ताजमहल जैसी सुदंर इमारत बांगलादेश में बनवाने का निर्णय लिया। मगर यह इमारत उन्‍होंने किसी के प्‍यार में नहीं बल्कि अधिक से अधिक टूरिस्‍टों को अपने देश में आने के लिए आकर्षित करने के लिए बनवाई थी।

PunjabKesari

4. चीन का ताजमहल
आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में भी एक ताजमहल है। चीन के शाहजहां पार्क में इसकी छोटी रैप्लिका बनाई गई है। ताजमहल के साथ ही इस पार्क में और भी कई एतिहासिक इमारतों की रैप्लि‍का मौजूद हैं।

PunjabKesari

5. दुबई का ताजमहल
दुबई में मौजूद ताजमहल जैसी दिखने वाली यह इमारत कोई महल या मकबरा नहीं है बल्कि एक वेडिंग डेस्‍टीनेशन है। दुबई में ताज अरेबिया के नाम एक इमारत बनाई गई है, जोकि दिखने में पूरी तरह से ताजमहल जैसी ही है। क्राउन ऑफ अरेबिया के नाम से जानी जाने वाली इस इमारत को खासतौर पर अरबों डॉलर खर्च कर वेडिंग डेस्‍टीनेशन के लिए बनाया गया है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News