26 APRFRIDAY2024 8:59:57 PM
Nari

पिता ने ही सूनी करनी चाहीं बेटी की कोख, रिश्ते को किया शर्मसार

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 07 Sep, 2019 11:57 AM
पिता ने ही सूनी करनी चाहीं बेटी की कोख, रिश्ते को किया शर्मसार

एक पिता के लिए अपनी बेटी की खुशी से बढ़कर कुछ नही होता है लेकिन सूरत में हुई इस एक घटना ने सभी रिश्तों को खत्म कर दिया। जब एक पिता ने अपनी ही बेटी की नन्ही परी को मरा हुआ बोल कर जिंदा झाड़ियों में फेंक दिया। इतना ही नही, उस परी के पिता को भी झूठ बोल दिया कि उसके यहां मरी हुई बेटी पैदा हुई है। 

 

लड़की के पिता को नही लगी भनक

यह घटना पांडेसरा क्षेत्र की हैं। नवजात बच्ची के पिता को इसबात कि बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उसकी पत्नी व ससुर मिलकर उसके बच्चे को मारने का प्लान बना रहे है। संगीता वीरेंद्र पाल पहली बार मां बनी थी लेकिन वह बेटी के होने पर खुश नही थी। डिलीवरी के कुछ दिन बाद संगीता अस्पताल से जबरदस्ती छुट्टी लेकर घर आ गई। उसके बाद नाना शंभु पासवान रात को जिंदा बच्ची को झाड़ियों में छोड़ आए जबकि उन्होंने अपने दमाद को कहा था कि उन्हें मरी हुई बेटी पैदा हुई है।

PunjabKesari,Nari

हाथ में बंधे बैंड से मिली जानकारी 

अगली सुबह उस रास्ते से गुजरते हुए एक व्यक्ति ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची की आवाज सुन कर उसने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। बच्ची के परिवार के बारे में जानकारी पुलिस को उसके हाथ पर बंधे बैंड से मिली। उस पर अस्पताल का नाम लिखा हुआ था। वहां पर जाकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्हें उसकी मां के बारे में पता लगा। मां की हालात ठीक ने होने के कारण पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा कर आरेस्ट कर लिया गया हैं। वहीं लड़की का नाना अभी तक फरार हैं। 

पिता कर रहा था डबल ड्यूटी

बच्चा आने की खुशी में वीरेंद्र दिन रात डबल ड्यूटी कर रहा था। ताकि वह अपने बच्चे को अच्छी जिदंगी दे सकें। वीरेंद्र कपड़ा बाजार में गट्ठर उठाने का काम करता हैं। जब उसे इस बारे में पता लगा तो उसे यकीन नही हुआ कि उसकी पत्नी व ससुर उसके साथ इतना बड़ा धोखा कर सकते हैं।

PunjabKesari,Nari

मां को चाहिए था बेटा 

मां संगीता व उसके पिता शंभु चाहते थे कि बेटा ही हो, क्योंकि संगीता उसका कोई भाई नही है। उसने कहा कि जब अस्पताल आई थी तो उसे लगा कि उसकी बेटी मर गई होगी। उसके पिता ने भी उसे कहा कि उसकी बेटी मर गई है। अब तुम घर पर रहो मैं इसे दफना कर आता हूं। 

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News