30 APRTUESDAY2024 6:01:47 PM
Nari

लड़की से बात करने में होती है झिझक तो काम आएंगे ये Tips

  • Updated: 07 Aug, 2017 11:42 AM
लड़की से बात करने में होती है झिझक तो काम आएंगे ये Tips

लड़कों को अक्सर लड़कियां पहली नजर में ही पसंद आ जाती हैं लेकिन वे उनसे बात करने से झिझकते हैं। यह एक स्वभाविक बात है और हर किसी के साथ जिदंगी में ऐसा जरूर होता है। कुछ लड़कों को लड़कियों से बात की शुरूआत करने में काफी शर्म महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो जानिए लड़कियों को इंप्रैस करने के तरीके

दोस्ती करें
अक्सर ऑफिस में काम करते वक्त लड़कों को कोई लड़की पसंद आ जाती है लेकिन लड़की से बात करने से कतराते हैं और अपनी पसंद को मन में ही रख लेते हैं। ऐसे में लड़की से पहले दोस्ती की शुरूआत करें।
आंखों में आंखें डालें
एक बार दोेस्ती हो जाए और फिर भी अपने मन की बात बताने में दिक्कत आए तोे लड़की से आंखों से फ्लर्ट करें। अपनी आंखों से लड़की को अपने मन की बात बताने की कोशिश करें। अगर लड़की भी लगातार आपको देखे तो समझ लें कि वह भी आपको पसंद करती है।
बात करें
लड़की को अपने मन की बात बताने से पहले उससे बातचीत करनी शुरू करें लेकिन अपनी बातों में उसे यह अहसास न दिलाएं कि आप उसे पसंद करते हो। सभी लड़कियां बातें करना काफी पसंद करती हैं और इसी तरह बातों ही बातों में एक दिन मौका देखकर उसे प्रपोज कर दें।
तारीफ करें
जब वह आपकी अच्छी दोस्त बन जाए तो बातों-बातों में लड़की की तारीफ जरूर करें। अपनी तारीफ सुनकर हर लड़की वैसे ही खुश हो जाती है और धीरे-धीरे वह आपकी तरफ आकर्षित भी हो जाएगी।

Related News