05 FEBTHURSDAY2026 6:06:05 PM
Nari

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बॉलीवुड में डेब्यू, एकता कपूर की फिल्म से करेंगी नई शुरुआत

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Feb, 2026 04:06 PM
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बॉलीवुड में डेब्यू, एकता कपूर की फिल्म से करेंगी नई शुरुआत

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब खुद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है, जिसे एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म में सुनीता एक अहम भूमिका निभाएंगी और करीब 20 दिनों तक शूटिंग करेंगी। यह उनके करियर की एक बिल्कुल नई शुरुआत मानी जा रही है।

क्यों सुर्खियों में हैं सुनीता आहूजा?

सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बीते कुछ समय से उनके और गोविंदा के रिश्ते को लेकर तनाव और तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया और खबरों में छाई हुई थीं। हालांकि, परिवार की तरफ से इन खबरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं, लेकिन किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @viralnest_digitalmedia

गोविंदा-सुनीता की शादी और हालिया बयान

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और लंबे समय तक दोनों को बॉलीवुड के मजबूत कपल्स में गिना जाता रहा। हाल ही में कुछ इंटरव्यूज़ के दौरान सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर इशारों में नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने जीवन में शांति और स्थिरता चाहती हैं। उनके ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

ये भी पढ़ें:  फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं मशहूर Actress का निधन

गोविंदा ने अफवाहों को बताया साजिश

इन सभी चर्चाओं के बीच गोविंदा ने भी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने शादी को लेकर उड़ रही खबरों को “एक बड़ी साजिश” बताया और कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। गोविंदा ने यह भी साफ किया कि वह अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और सच्चाई जल्द सामने आएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

दो बच्चों के माता-पिता हैं गोविंदा और सुनीता

गोविंदा और सुनीता आहूजा के दो बच्चे हैं बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। जहां एक ओर पारिवारिक मुद्दों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर सुनीता का फिल्मों में कदम रखना उनके जीवन का नया अध्याय माना जा रहा है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सुनीता आहूजा अपने बॉलीवुड डेब्यू से दर्शकों पर कैसी छाप छोड़ पाती हैं और यह नया सफर उनके लिए कितना सफल साबित होता है।  

Related News