25 APRTHURSDAY2024 1:09:29 PM
Nari

काम करते हुए रो पड़े सुनील ग्रोवर, बताया वर्क फ्रॉम होम करने वालों का हाल

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 05 Jun, 2020 05:40 PM
काम करते हुए रो पड़े सुनील ग्रोवर, बताया वर्क फ्रॉम होम करने वालों का हाल

लाॅकडाउन में जहां कुछ लोग घर पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं तो वहीं कुछ वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। अब चाहे लोग घर से काम कर रहे हैं लेकिन इस दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बात की खुलासा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो जारी कर बताया है। सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक फनी वीडियो शेयर किया है। 

Sunil Grover to launch his show on Sony TV? | Entertainment News ...

वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, 'ये उन लोगों की स्थिति है जो इस समय वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।' हम ये जरूर कह सकते हैं कि वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The situation for people who are working from home.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on Jun 3, 2020 at 11:20pm PDT

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। वो अपने बॉस की मीटिंग अटेंड कर रहे हैं। सुनील अपनी बॉस की बात सुन रो रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद आता है वीडियो में ट्विस्ट। सुनील क्योंकि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, इसलिए वो मीटिंग के दौरान प्याज काट रहे हैं और उसी के चलते उनकी आंखों में आंसू आ रहे हैं।

Sunil Grover diagnosed with dengue, hospitalised | Entertainment ...

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टीवी पर लोगों को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर लॉकडाउन में भी अपने लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं। 

Related News