31 JANSATURDAY2026 11:05:01 PM
Nari

सुनिल-मना को एक साथ पूरे हुए 42 साल, एनिवर्सरी के मौके पर शेयर की क्यूट सी तस्वीर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 Dec, 2024 02:02 PM
सुनिल-मना को एक साथ पूरे हुए 42 साल, एनिवर्सरी के मौके पर शेयर की क्यूट सी तस्वीर

नारी डेस्क: वेटरन एक्टर सुनील शेट्टी आज (25 दिसंबर)को अपनी पत्नी मना शेट्टी के साथ अपनी शादी की 42 वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर कीं, जिनसे हमें कपल गोल्स मिल रहे हैं। सुनिल शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी मना को सालगिरह की बधाई देते हुए दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में, दोनों हाथों में हाथ डालकर बगीचे में सैर करते दिख रहे हैं। इतने सालों बाद भी एक-दूसरे के साथ यह रोमांटिक पल देखना सच में कपल गोल्स है!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

 

अथिया ने भी अपनी मम्मी-पापा को किया विश

इसके अलावा, अथिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने माता-पिता को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी मां-पापा की सगाई की एक मोनोक्रोमेटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें मना शेट्टी सुनील शेट्टी की अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत पल में दोनों गहनों से सजे हुए हैं। अथिया ने इस फोटो के साथ लिखा, "प्यार की परिभाषा,  हैप्पी एनिवर्सरी और हम भी इससे पूरी तरह सहमत हैं!

PunjabKesari

सुनिल और मना के रिश्ते के खिलाफ थीं सुनील की मां

कुछ समय पहले भारती सिंह के पॉडकास्ट में, सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनकी मां को पहले मना शेट्टी से उनकी शादी से आपत्ति थी। उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं, लेकिन सुनिल ने अपनी मां को साफ कह दिया था कि वह किसी और से शादी नहीं करेंगे, क्योंकि ऐसा करने से दो महिलाओं की ज़िन्दगी खराब हो जाएगी। सुनिल ने यह भी बताया कि वह मना के साथ करीब दस साल तक रिश्ते में रहे थे, और हर बार जब उनकी मां शादी की बात करती, तो सुनिल उन्हें बताते थे कि किसी और से शादी करना न सिर्फ उनकी जिंदगी बल्कि किसी और की जिंदगी भी खराब कर देगा। फिर सुनिल शेट्टी और मना शेट्टी ने 25 दिसंबर 1991 को शादी की थी, और इसके बाद उन्होंने 1992 में अपनी बेटी अथिया और 1995 में बेटे अहान का स्वागत किया था।

सुनील शेट्टी का मना शेट्टी के लिए एनिवर्सरी विश

सुनिल शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी मना को सालगिरह की बधाई देते हुए दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं। सुनिल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमारी 42वीं सालगिरह मुबारक हो, वाइफी।"जैसे ही सुनिल ने ये रोमांटिक पिक्चर्स शेयर की, फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उनकी बेटी अथिया ने भी इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी ड्रॉप किया। 

PunjabKesari

Related News