29 APRMONDAY2024 12:19:53 AM
Nari

Alia Bhatt की मां ने 'दामाद' रणबीर कपूर को शादी में गिफ्ट की 2.5 करोड़ रुपए की घड़ी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 18 Apr, 2022 05:57 PM
Alia Bhatt की मां ने 'दामाद' रणबीर कपूर को शादी में गिफ्ट की 2.5 करोड़ रुपए की घड़ी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट जब से कपूर खानदान की बहू बनी है तब से ही उनकी शादी को लेकर जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। अब एक सूत्र ने बताया कि आलिया की मम्मी यानि कि सोनी राजदान ने अपने दामाद को करोड़ों की घड़ी गिफ्ट की। जी हां, सोनी राजदान ने रणबीर को एक महंगे ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की।

सोनी रजदान ने गिफ्ट की रणबीर को 2.50 करोड़ रुपए की घड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया की मम्मी सोनी राजदान ने जो घड़ी रणबीर को गिफ्ट में दी उसकी कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है। यही नहीं, शादी में मौजूद मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में कश्मीरी शॉल दी गई, जिसे खुद आलिया भट्ट ने चुना था। ये शॉल की क्वालिटी काफी अच्छी थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।” सूत्रों की माने तो सगाई के दौरान आलिया ने रणबीर को एक ब्रांड की अंगूठी पहनाई थी और रणबीर ने आलिया को एक खूबसूरत हीरे की अंगूठी पहनाई थी। वही जूता छुपाई की रस्म के दौरान आलिया की गर्ल गैंग को रणबीर ने 1 लाख रुपए दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

रणबीर-आलिया की शादी से पूरा कपूर खानदान खुश था लेकिन इस मौके पर उन्हें दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की भी बेहद याद आई। ऋषि कपूर का हमेशा से सपना था कि, वह अपने बेटे को शादी के बंधन में बंधते देखे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया क्योंकि 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था। शादी के मौके पर रणबीर अपने पापा को नहीं भूले। अपनी मेहंदी सेरेमनी पर वो पापा की तस्वीर लेकर नाचते हुए दिखाई दिए। यहां तक कि रणबीर ने भी अपने पिता के आशीर्वाद के लिए अपनी शादी में उनकी घड़ी पहनी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घड़ी की कीमत 21 लाख रुपये है और यह 18kt सफेद सोने से बनी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

भारती ने आलिया को दिया प्रेशर कुकर

वही भारती सिंह ने भी आलिया को एक गिफ्ट भेजा वो भी प्रेशर कुकर। जी हां, आपको भी सुनकर थोड़ा झटका लगा होगा लेकिन यह सच है। दरअसल, रणबीर की शादी के बाद नीतू कपूर एक टीवी रिएलिटी शो के सेट पर पहुंची तो वहां पर भारती ने उन्हें गिफ्ट दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती सिंह नीतू जी को पहले उन्हें बधाई देती हैं, फिर कहती हैं कि उन्होंने नीतू कपूर के लिए एक गिफ्ट रखा है। प्रेशर कुकर देने के बाद भारती कहती है कि हमने शादी की तस्वीरें देखी और रणबीर कपूर बहुत पतले लग रहे हैं. इसमें आलिया भट्ट उन्हें अच्छा खाना बनाकर खिलाएं.'
 

Related News