बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी करने वाली है। कल अनिल कपूर के घर मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
सोनम की मेहंदी सेरेमनी पर सभी ने जमकर मस्ती की। मेहंदी सेरेमनी की कई वीडियो सामने आई है जिसमें सोनम अपने होने वाली पति आनंद को गले लगाते हुए डांस करती नजर आ रही है। सोनम और आनंद फिल्म 'रेस 2' के गाने 'लत लग गई' पर थिरक रहे हैं।
यही नहीं, पापा अनिल कपूर भी बेटी की मेहंदी में नाचते दिखाई दे रहे है।
सोनम ने अपनी मेहंदी सेेरेमनी को खूब एन्जॉय किया। वह कई गानों पर अपने फ्रैंड्स के साथ डांस करती दिखीं। आपको बता दें कि सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी आज रात होगी। कल (8 मई) को सोनम-आनंद शादी के बंधन में बंधेगे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP