29 APRMONDAY2024 5:35:28 AM
Nari

श्रेया घोषाल के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां, Baby Boy को दिया जन्म

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 May, 2021 05:45 PM
श्रेया घोषाल के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां, Baby Boy को दिया जन्म

साल 2021 में बॉलीवुड के बहुत सारे स्टार्स के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी है। वहीं अब इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने बेबी बॉय को जन्‍म दिया है। श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। श्रेया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। 

शेयर की गई पोस्ट में सिंगर ने लिखा, 'भगवान ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बच्चे का आशीर्वाद दिया है। यह एक ऐसी भावना है जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया गया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं। आपके अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

 

पोस्ट शेयर करने के बाद उन्हें फैंस और सितारे मुबारकबाद दे रहे हैं। 

मार्च में दी थी गुड न्यूज

बता श्रेया घोषाल ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है! शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हमने अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

 

शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां

आपको बता दें कि श्रेया घोषाल अपनी सुंदर आवाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही संगीत शुरू कर दिया था। श्रेया ने 2015 में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद सिंगर के घर नन्हा मेहमान आया है। 

Related News